न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगापुर : रीट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही कांस्टेबल के पास आ गया पेपर

लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी, लेकिन इससे करीब डेढ़ घंटे पहले ही यानी 8:32 बजे ही इसका पेपर एक कांस्टेबल के मोबाइल पर आ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 10:09:29

गंगापुर : रीट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही कांस्टेबल के पास आ गया पेपर

बीते दिन रविवार को राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का आयोजन कराया गया जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में हुई इस परीक्षा में कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहां नकल गिरोह सक्रिय रहा। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया गंगापुर सिटी से जहां लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी, लेकिन इससे करीब डेढ़ घंटे पहले ही यानी 8:32 बजे ही इसका पेपर एक कांस्टेबल के मोबाइल पर आ गया। पिछले दिनों गंगापुर में पेपर लीक करवाने के प्रयास में 15 लाख का सौदा करते हुए पकड़े गए देशराज के मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर इस पेपर लीक कांड का खुलासा हुआ। पुलिस को हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल यदुवीर सिंह का नंबर देशराज के मोबाइल चैट में लगातार मिला था।

देवेंद्र की पत्नी लक्ष्मी गुर्जर और यदुवीर सिंह की पत्नी सीमा गुर्जर का परीक्षा केंद्र गंगापुर में था। देशराज के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने इन दोनों और एक अन्य युवक आशीष मीणा के मोबाइल को सर्विलांस पर ले रखा था। एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने यह जानकारी दी। गौर करने वाली बात ये है कि इस कांस्टेबल की पत्नी भी रीट के एग्जाम में बैठी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हत्थे ऐसी चार महिलाएं चढ़ीं, जिनके पास परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र आ गया था। इनमें से एक कांस्टेबल की पत्नी है और एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल जिला पुलिस और एसओजी की टीम ने कुल 8 जनों को हिरासत में लिया है। इनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। देर रात जयपुर से मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है।

परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले देवेंद्र और यदुवीर की पत्नियां क्रमश: लक्ष्मी गुर्जर और सीमा गुर्जर तथा ऊषा मीणा और मनीषा मीणा नाम की दो अन्य परीक्षार्थियों को पेपर मिल गया था। मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस और एसओजी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पुलिस-एसओजी की टीमें सक्रिय हुई और गंगापुर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों से चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। चारों महिलाओं के अलावा पुलिसकर्मी देवेंद्र सिंह, यदुवीर सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही सर्विलांस पर चल रहे आशीष मीणा और एक अन्य युवक दिलखुश मीणा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पुलिसकर्मियों जो इस समय वन विभाग में डेपुटेशन पर चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत