PM Modi performs puja at Kedarnath Temple
&md महिला से किया था ये वादा
Read @ANI Story | https://t.co/wMn5luxXvB#Kedarnath #PMModi pic.twitter.com/VVZjAX2cmi
पीएम मोदी हाल ही में हिमाचल के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्हें एक महिला ने एक खास 'चोला डोरा' ड्रेस गिफ्ट की थी। इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है। इस पर बहुत अच्छी हस्तकला है। पीएम मोदी को जब महिला ने ये ड्रेस गिफ्ट की थी, तो उन्होंने वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे, तो इसे जरूर पहेंनेंगे। पीएम मोदी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान ऐसा ही कुछ किया, उन्होंने महिला द्वारा गिफ्ट की गई ड्रेस को पहना। बता दे, पीएम मोदी बद्रीनाथ में भी दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में 9।7 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी। यह रोपवे गौरकुंड से शुरू होकर केदारनाथ धाम तक आएगा और आगामी 5 से 6 वर्षों में बनकर तैयार होगा। वे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
















