न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्‍यास कर बोले PM मोदी- पहले बेटियों का स्कूल-कॉलेज जाना मुश्किल था, दंगे होते थे, अब हालात बदल गए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में आज शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का शिलान्यास किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 3:07:14

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्‍यास कर बोले PM मोदी- पहले बेटियों का स्कूल-कॉलेज जाना मुश्किल था, दंगे होते थे, अब हालात बदल गए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में आज शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहजहांपुर की धरती से वीरता की धारा बही है। कल ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रौशन सिंह का बलिदान दिवस है। अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने वाले शाहजहांपुर के इन तीनों सपूतों को 19 दिसंबर को फांसी दी गई थी। भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीरों का हम पर बहुत बड़ा कर्ज है। ऐसे ही गंगा एक्‍सप्रेसवे भी उन्‍नति के द्वार खोलेगी। हमारा शुरुआत से ही सबका साथ और सबका विकास का मंत्र रहा है।

पीएम मोदी ने कहा इतने बड़े यूपी को चलाने के लिए जिस दमखम और दमदारी की जरूरत है। उसे ये डबल इंजन सरकार पूरी कर रही है। गंगा एक्सप्रेस वे यूपी के प्रगति के द्वार खोलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा। साथ ही देश की अर्थव्‍यवस्‍था को आगे ले जाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं।

पहला वरदान- लोगों के समय की बचत।
दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी।
तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग।
चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि।
पांचवां वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।

मोदी ने कहा कि पहले बेटियों की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठते रहते थे, उनका स्कूल कॉलेज जाना तक मुश्किल कर दिया था। कब कहां दंगा और आगजनी हो जाये कोई नहीं कह सकता था। लेकिन बीते साढ़े 4 साल में योगी जी की सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए बहुत परिश्रम किया है। हालात बदल गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां शाहजहांपुर में भी 50 हजार लोगों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर मिले हैं, उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ है। जिन लोगों को अभी पक्के घर नहीं मिले हैं, उनके घर जल्दी से जल्दी मिलें, उसके लिए मोदी और योगी दिन रात काम करते हैं और करते रहेंगे। हाल ही में हमारी सरकार ने गरीबों के पक्के घर बनाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। ये खजाना आपका है, आपके लिए है, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आज गरीब का दर्द समझने वाली, गरीब के लिए काम करने वाली सरकार बनी है। पहली बार घर, सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन ऐसी बुनियादी सुविधाओं को इतनी प्राथमिकता दी जा रही है। विकास के ऐसे ही कामों से गरीब, पिछड़ों का जीवन बदलता है। जो भी समाज में पीछे है, पिछड़ा हुआ है, उसे सशक्त करना, विकास का लाभ उस तक पहुंचाना, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यही भावना हमारी कृषि नीति में, किसानों से जुड़ी नीति में भी दिखती है। बीते सालों में बीज से बाजार तक की जो भी व्यवस्था हमने बनाई है, इसमें देश के उन 80 प्रतिशत से अधिक छोटे किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम भूमि है।

गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है। ये एक्सप्रेस-वे 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी। वहीं, इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर होगी और यह गंगा एक्सप्रेस वे देश के सबसे ऊपजाऊ क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसका लाभ NCR, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के लोगों को भी मिलने वाला है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, इसलिए इन इलाकों के किसानों, उद्यमियों और आम लोगों को काफी फायदा होगा।

गंगा एक्सप्रेस वे आधे से ज्यादा पश्चिमी यूपी के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं और शाहजहांपुर जिले से गुजरेगा। फिलहाल हापुड़ और बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के लोगों के आवागमन के लिए गढ़मुक्तेश्वर में एक अन्य पुल बनाया जाएगा। वहीं, शाहजहांपुर के आगे यह एक्सप्रेसवे हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयागराज तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए अब 94% जमीन खरीदी प्रक्रिया की जा चुकी है।

गंगा एक्सप्रेस वे पर आपातकाल में वायु सेना के विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए शाहजहांपुर जिले में 3.5 किमी की एक हवाई पट्टी भी बनेगी। इस एक्सप्रेसवे साथ औद्योगिक कॉरीडोर भी बनेगा। गंगा एक्सप्रेस वे के लिए जब भूमि खरीदी जा रही थी, उस समय पूरे देश में कोरोना की लहर पीक पर चल रहा था। इसके बावजूद महज 1 साल में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 83 हजार किसानों से 94 फीसदी भूमि खरीदी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप