न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिशन राजस्थान: भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक हैं PM मोदी, तीन दिन में दो बार आएंगे

प्रधानमंत्री के राजस्थान में चुनावी दौरे के फिलहाल दो कार्यक्रम घोषित हो गए हैं। इसके तहत वे तीन दिन के भीतर दो बार दौरे करके यहां के प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 12:11:36

मिशन राजस्थान: भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक हैं PM मोदी, तीन दिन में दो बार आएंगे

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा के 'सुपर' स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब ताबड़तोड़ दौरे शुरू होने वाले हैं। चुनाव प्रचार का शोर थमने से ऐन पहले तक प्रधानमंत्री यहां अलग-अलग संभागों में जनसभाएं करके पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

तीन दिन में दो बार आएंगे पीएम

प्रधानमंत्री के राजस्थान में चुनावी दौरे के फिलहाल दो कार्यक्रम घोषित हो गए हैं। इसके तहत वे तीन दिन के भीतर दो बार दौरे करके यहां के प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे। प्रधानमंत्री का पहला दौरा बाड़मेर के बायतू में 15 नवंबर को होगा, जबकि दूसरा दौरा उसके ठीक दो दिन बाद 18 नवंबर को भरतपुर में होगा।

आस-पास के क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी दौरे फिलहाल संभाग स्तर पर करवाए जा रहे हैं। इस बार वे बाड़मेर के बायतू दौरे से जहां जोधपुर की करीब 33 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे, तो वहीं भरतपुर दौरे से इस संभाग की करीब 19 सीटों पर उनकी पैनी नज़र रहेगी।

समय कम, संयुक्त वोट अपील

विधानसभा चुनाव में अब वक्त बेहद कम है। 11 दिन बाद 25 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा पार्टी की कोशिश प्रधानमंत्री की ज़्यादा से ज़्यादा सभाएं कराने की है। लेकिन क्योंकि प्रधानमंत्री का हर प्रत्याशी के लिए अलग-अलग प्रचार कराना संभव नहीं है, इसलिए उनके संभागवार दौरे तय हो रहे हैं। इन चुनावी दौरों में प्रधानमंत्री आस-पास के क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों के लिए संयुक्त वोट अपील कर रहे हैं।

ये भी हैं प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान में 'ताबड़तोड़' चुनावी रैलियां जारी रहेंगी। बाड़मेर और भरतपुर के बाद 20 नवंबर को पाली, 22 नवंबर को जयपुर में परकोटा क्षेत्र में रोड शो और 23 नवंबर को जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है।

उदयपुर में हमलावर रहे थे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने पिछले राजस्थान दौरे के संबोधन में राज्य की गहलोत सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमलावर रहे थे। उन्होंने टेलर कन्हैया हत्याकांड का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस सरकार को आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली सरकार तक कह डाला था।

सीएम गहलोत का आया था 'काउंटर अटैक'

प्रधानमंत्री के इस बयानी हमले का पलटवार अगले दिन सीएम अशोक गहलोत ने किया था। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी ने जो अपने भाषण में भाषा का प्रयोग किया है वो स्वीकार्य नहीं है। उनसे निवेदन है कि ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करें। राजस्थान के माहौल से भाजपा बौखला गई है और वह नॉन इशू को इशू बना रहे हैं।

सीएम गहलोत ने भाजपा नेताओं पर प्रधानमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर के भाजपा नेता प्रधानमंत्री को यहां का गलत फीडबैक दे रहे हैं। हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है विचारधारा की लड़ाई है।

वहीं चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि टेलर कन्हैया हत्याकांड में राज्य सरकार की ओर से हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई हुई है। घटनाक्रम सामने आने के फ़ौरन बाद हत्यारों को पकड़ा भी गया है। अब पीएम मोदी बताएं कि इसी मामले की एनआईए जांच आगे कितनी बढ़ी है?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट