न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 पॉइंट में समझें ट्रंप के साथ PM मोदी की मुलाकात से जुड़ी हर बात

दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 2:19:09

10 पॉइंट में समझें ट्रंप के साथ PM मोदी की मुलाकात से जुड़ी हर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात गुरुवार शाम (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 3 बजे) व्हाइट हाउस में हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, आतंकवाद विरोधी रणनीति और ऊर्जा साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसिफिक) में एक प्रमुख रणनीतिक सहयोगी बताया और क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

- अमेरिका ने भारत को और अधिक रक्षा तकनीक और सैन्य उपकरण देने पर सहमति जताई। ट्रंप ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान और सैन्य प्रणालियां मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही, दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में जॉइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर बढ़ाने का निर्णय लिया।

- अमेरिका अब भारत को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाएगा। दोनों देशों ने रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं पर भी मिलकर काम करने की योजना बनाई है, जिससे भारत अपने ऊर्जा संसाधनों को और मजबूत कर सकेगा।

- दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया। इसके तहत, एडवांस AI सिस्टम विकसित किए जाएंगे, जो हेल्थ, एजुकेशन, डिफेंस और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। यह साझेदारी भारतीय स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के लिए भी फायदेमंद होगी।

- अमेरिका की भारत के साथ व्यापारिक असंतुलन वाली शिकायत को दूर करने के लिए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापारिक घाटे को कम करने के लिए नए समझौते करेगा।

- दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर निर्माण और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में जॉइंट रिसर्च और डेवलपमेंट पर सहमति जताई। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

- भारत और अमेरिका मिलकर छोटे न्यूक्लियर मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित करेंगे, जिससे स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों की ऊर्जा जरूरतें भी पूरी होंगी।

- अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय की सुविधा के लिए लॉस एंजिलिस और बॉस्टन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) खोले जाएंगे, जिससे भारतीय प्रवासियों को कांसुलर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

- 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा, और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस फैसले को मंजूरी दी है। भारत लंबे समय से राणा को सौंपने की मांग कर रहा था।

- दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है, जिसमें आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण को रोकना, खुफिया जानकारी साझा करना और वैश्विक आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग बढ़ाना शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर