न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कस्टमर केयर को लगाया फोन हो गया हैक, रीचार्ज के बहाने हुई ऑनलाइन ठगी

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां कस्टमर केयर को लगाया फोन हैक कर लिया गया और रीचार्ज के बहाने ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 9:10:42

बीकानेर : कस्टमर केयर को लगाया फोन हो गया हैक, रीचार्ज के बहाने हुई ऑनलाइन ठगी

जिले में ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं जिसे अंजाम देने के लिए ठग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां कस्टमर केयर को लगाया फोन हैक कर लिया गया और रीचार्ज के बहाने ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया गया। हांलाकि उपभोक्ता की सजगता काम आई और उसने खुद को इस जाल में फंसने से बचा लिया।

रानीबाजार में गौड़ सभा भवन के पीछे रहने वाले व्यवसायी मनीष सोनी के घर जियो फाइबर कनेक्शन में परेशानी हुई तो उन्होंने कस्टमर केयर को फोन किया। 24 घंटे में परेशानी दूर करने के लिए कहा गया। करीब एक घंटे बाद ही व्यवसायी के पास फोन आया और कहा कि टीम वीवर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करवाया। उसके बाद हैकर ने छह डिजिट कोड मांगे जो देने पर उसने व्यवसायी का मोबाइल अपने कंट्रोल में कर लिया। उसने माई जियो एप ओपन किया और 10 रुपए का रिचार्ज करने के लिए कहा। कारण पूछने पर बताया कि इससे लोकेशन का पता चलेगा और उस जगह के सर्वर को ठीक किया जाएगा।

व्यवसायी पेटीएम से रिचार्ज करने लगा तो हैकर देख रहा था और तुरंत रोककर बोला, थर्ड पार्टी पेमेंट में लोकेशन नहीं आएगी। डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड से रिचार्ज किजिए। इससे व्यवसायी का माथा ठनका कि पेटीएम करते समय सब कुछ देखा जा रहा था। इसी तरह अगर डेबिट कार्ड से रिचार्ज किया तो वह नंबर देख लेगा। व्यवसायी के समझ में आ गया कि यह कस्टमर केयर का नहीं, किसी हैकर का फोन है। उसने फोन काटना चाहा तो नहीं हुआ। स्विच ऑफ भी नहीं हुआ। क्योंकि उसका फोन हैकर ऑपरेट कर रहा था। व्यवसायी ने तत्काल मोबाइल का वाल्युम और स्टार्ट बटन दबाकर रखा जिससे फोन रीस्टार्ट हो गया और हैकर का फोन भी डिस्कनेक्ट हो गया। व्यवसायी की सजगता के कारण वह ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गया। उसने इसकी शिकायत जीओ कंपनी और कोटगेट पुलिस थाने में की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल