Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol Price Today: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम 108 के पार, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट

देश के चार प्रमुख महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल में 23 से 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 27 के 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 9:28:27

Petrol Price Today: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम 108 के पार, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद आज 18 जून को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है। लगातर बढ़ रही कीमत से आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। देश के चार प्रमुख महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल में 23 से 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 27 के 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 96.93 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल के रेट 87.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट


- दिल्‍ली में पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर हैं।
- मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये और डीजल का दाम 95.14 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में आज पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 90.54 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्‍नई में पेट्रोल 98.14 रुपये और डीजल 92.31 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 108.07 रुपये और डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर

मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 98.74 रुपये प्रति लीटर

भोपाल में पेट्रोल 105.13 रुपये और डीजल 96.35 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद में पेट्रोल 100.74 रुपये और डीजल 95.59 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु में पेट्रोल 100.17 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पेट्रोल 103.57 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 99 रुपये और डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 94.14 और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ में पेट्रोल 93.22 रुपये और डीजल 87.34 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 94.25 रुपये और डीजल 88.18 रुपये प्रति लीटर संसदीय समिति ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सवाल किए

देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर गुरुवार को एक संसदीय समिति के कई सदस्यों ने पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों से सवाल किए और यह भी जानने की कोशिश की कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम पर नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर और सरकारी कंपनियों-आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और गेल के वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष उपस्थित हुए।

सूत्रों के मुताबिक, समिति के कई सदस्यों, खासकर विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किए और कहा कि इससे आम लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। समिति की इस बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक कीमत पर बिक रहा है।

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका