पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price) के दामों में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आज की बढ़ोत्तरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बता दें 4 मई के बाद से अबतक पेट्रोल 7.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इसके अलावा देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 100 रुपये के भी पार है।
इन शहरों में 100 रुपये के पार है पेट्रोल- राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- मध्य प्रदेश के अनूप शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव 108.30 रुपये प्रति लीटर और 99.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- महाराष्ट्र के परभनी में पेट्रोल और डीजल का भाव 104.73 रुपये प्रति लीटर और 95.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- भोपाल में पेट्रोल का भाव 105.72 रुपये और डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 100.76 रुपये और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 101.33 रुपये और डीजल 96.17 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर में पेट्रोल का भाव 104.17 रुपये और डीजल 97.27 रुपये प्रति लीटर है।
आज 22 जून 2021 को महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव-
दिल्ली - पेट्रोल 97.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.23 रुपये प्रति लीटर
-
मुंबई - पेट्रोल 103.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.72 रुपये प्रति लीटर
-
चेन्नई - पेट्रोल 98.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.83 रुपये प्रति लीटर
-
कोलकाता - पेट्रोल 97.38 रुपये प्रति लीटर, डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करे पेट्रोल-डीजल के दामदेश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।