न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पेट्रोल की कीमतों ने जयपुर में तोड़े रिकॉर्ड, 101 रुपये के पार पहुंचे दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर हैं। पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) तो कुछ राज्यों में 100 को पार कर गई है। इन राज्यों में शामिल है राजस्थान।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 1:17:07

राजस्थान: पेट्रोल की कीमतों ने जयपुर में तोड़े रिकॉर्ड, 101 रुपये के पार पहुंचे दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर हैं। पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) तो कुछ राज्यों में 100 को पार कर गई है। इन राज्यों में शामिल है राजस्थान। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में फिर से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही जयपुर में पेट्रोल की कीमतें 101 रुपये के पार हो गई है। जयपुर में पेट्रोल 101.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। डीजल की दरों में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह भी 94.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल 105 के रुपये के पार हो चुका है।

बता दे, सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगने के बाद राज्य सरकारें फ्यूल पर वैल्यू एडेड टैक्स वसूलती हैं। राजस्थान में पेट्रोल, डीजल पर सबसे ऊंची दर से वैट लगाया जाता है, उसके बाद मध्य प्रदेश में यह सबसे ज्यादा है। देश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम में वहां वैट की दर अलग होने और माल पहुंचने के भाड़ा के मुताबिक पेट्रोल, डीजल के दाम अलग अलग होते हैं।

न्यूयॉर्क में मुंबई से सस्ता पेट्रोल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार गई है। मुंबई से सस्ता पेट्रोल तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिल रहा है। न्यूयॉर्क में इस वक्त पेट्रोल की कीमत मुंबई में कीमत से आधी है।

इस साल मुंबई में पेट्रोल की खुदरा कीमत में 11% का इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डाटा के मुताबिक, पेट्रोल का भाव मुंबई में सोमवार को 100.47 रुपये (1.39 डॉलर) प्रति लीटर था। ब्लूमबर्ग कैलकुलेशंस के मुताबिक, न्यूयॉर्क में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 0.79 डॉलर प्रति लीटर (करीब 57.49 रुपये) थी। ये कैलकुलेशंस न्यूयॉर्क स्टेट एनर्जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों पर आधारित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल