न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड अनलॉक की हो रही तैयारी, 50 से बढ़ाकर 500 की गई शादियों में मेहमानों की लिमिट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादियों, सभाओं जैसे प्रोग्रामों में 500 लोगों तक बुलाने की अनुमति होगी। इसी के साथ ही रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 1:16:38

झारखंड अनलॉक की हो रही तैयारी, 50 से बढ़ाकर 500 की गई शादियों में मेहमानों की लिमिट

कोरोना का दौर अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ हैं लेकिन इस बीच लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं। राज्य सरकारों द्वारा भी अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इस कड़ी में झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोरोना सख्ती को नरम करते हुए कई ढील दे रहा हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादियों, सभाओं जैसे प्रोग्रामों में 500 लोगों तक बुलाने की अनुमति होगी। इसी के साथ ही रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी हैं। हालांकि मेले, प्रदर्शनियों और जुलूसों पर रोक जारी रहेगी। साथ ही सरकार ने स्टेडियमों में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत की अनुमति दी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य रहेगा, बयान में कहा गया है कि मानदंडों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश के अनुसार एक स्थान पर 500 से अधिक व्यक्तियों के बाहर एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि 500 से अधिक व्यक्तियों के घर के अंदर या हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक, जो भी कम हो, पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। कोविड-19 प्रतिबंधात्मक उपायों की घोषणा के बाद पहली बार रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। पहले दुकानों को केवल कार्यदिवसों में रात 8 बजे तक खुले रहने की अनुमति थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, दुकानें, सिनेमा हॉल, क्लब आदि सामान्य अवधि तक खुले रह सकते हैं। कक्षा 10 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए कोचिंग की अनुमति होगी। आंगनवाड़ी केंद्र खुलेंगे लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पूल खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति दी गई है, लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता