न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'एक बेड के लिए लाइन में थे लोग, मरीज के मरने का कर रहे थे इंतजार'

कोरोना की दूसरी लहर को याद करते हुए गोरखपुर में निगरानी सीमित की बैठक में डीएम के विजयेंद्र पांडियन भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि इस बार कोविड वेरियेंट बहुत तेज है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 May 2021 11:19:51

'एक बेड के लिए लाइन में थे लोग, मरीज के मरने का कर रहे थे इंतजार'

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी है। देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा देश है जहां 3 लाख से ज्यादा मौतें हुई है।

कोरोना की दूसरी लहर को याद करते हुए गोरखपुर में निगरानी सीमित की बैठक में डीएम के विजयेंद्र पांडियन भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि इस बार कोविड वेरियेंट बहुत तेज है। तीसरे दिन में 80% फेफड़ा संक्रमित हो जाता है। 5वें दिन में सांस फूलने लगती है। 7वें दिन में आदमी की मौत हो जाती है। हमें समय ही नहीं मिलता है बचाने के लिए।

आदमी मरेगा, तब वो बेड मिलेगा

डीएम पांडियन ने कहा, '1000-1000 मरीज एक दिन में आ रहे थे। किसे बेड दें, किसे न दें। हमलोग ऐसी हालत में थे कि एक दिन 100 लोग लाइन में थे, एक बेड के लिए दो लोग लाइन में लगे रहते थे। वे मरने का इंतजार कर रहे थे। आदमी मरेगा, तब वो बेड मिलेगा। दोबारा ऐसी स्थिति किसी की भी जिंदगी में देखने को नहीं मिलनी चाहिए। यह बीमारी तीन साल हमारे साथ रहने वाली है। सभी लोग परिवार को सुरक्षित रखें।'

तीसरी लहर पर जताई चिंता

तीसरी लहर को लेकर चिंता जताते हुए डीएम के विजयेंद्र ने कहा, 'दूसरी लहर को लेकर हमलोगों ने प्रयास किया है। थोड़ा बहुत नियंत्रित कर पाए हैं। आगे भी करेंगे। अकेले एक आदमी कुछ नहीं कर सकता है। दूसरे साल हमलोग इससे गुजर रहे हैं।'

अभी तीन-चार साल हमें इसे फेस करना है

उन्‍होंने कहा, 'अभी तीन-चार साल हमें इसे फेस करना है। ये अभी जल्दी नहीं जाने वाली। बहुत लोगों को और परेशान करने वाली है। इसे मन में रखिए जिंदा रहने तक। तब जिंदा रह पाएंगे। डीएम ने कहा कि कहां खो गई है हमारी जिम्‍मेदारी। आप उंगली उठाकर बताइए, कोई परिवार छूटा है इससे। मैं खुद भी संक्रमित था। मेरा पूरा परिवार प्रभावित हुआ है। परिवार को दूसरी जगह भेजकर काम कर रहा हूं कि उन्‍हें दोबारा न हो जाए। बहुत से लोग ऐसे हैं।'

उन्‍होंने चिंता जताते हुए कहा, 'कब तक ये लापरवाही चलेगी। कब तक। ये वायरस हमलोगों का ही इस्‍तेमाल करता है। हमलोगों के मेल-जोल के हिसाब से फैलता है। सावधान होते हैं तो वहीं रुक जाता। सरकार बार-बार तीन चीजें कह रही है। सैनेटाइज करो, मास्‍क पहनो और सामाजिक दूरी बनाओ। ये आदत क्‍यों नहीं डाल पा रहे हैं। कौन सी महंगी बात है। हम कहां जा रहे हैं। लापरवाही हम क्‍यों कर रहे हैं। अगली वेव में हम अपने बच्‍चो को भी खोएंगे। जब कोई पीढ़ी नहीं बचेगी, तब हम मानेंगे। ये कहां तक करेंगे हमलोग। जून तक बेड की संख्‍या में इतनी वृद्धि कर रहे हैं कि बेड की कोई कमी नहीं रहेगी। हर 5 किलोमीटर में 50-50 बेड मिलेगा। 15 जून तक 5000 बेड हम बनाने जा रहे हैं। लेकिन, जब तक निचले स्‍तर पर इसे रोकने के लिए प्रयास नहीं होगा, हम इसे रोक नहीं पाएंगे।'

आपको बता दे, जब देश में कोविड की दूसरी लहर पीक पर थी जब रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे थे और मौत का आंकड़ा प्रतिदिन 4000 तक पहुंच गया था। फिलहाल इसमें थोड़ा सुधार देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल