न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : शराब पीने की तलब हुई तो पैसे के लिए शख्स ने तोड़ डाला एटीएम, लोगों ने पकड़ की धुनाई

एक नजारा देखने को मिला शहर के झालामंड क्षेत्र में जहां युवक ने बहुत शराब पी और तलब उठी तो पैसों की जरूरत के लिए पहले मंदिर में चोरी करने घुसा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला तो एटीएम तोड़ पैसे निकालने की नाकाम कोशिश की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 5:23:57

जोधपुर : शराब पीने की तलब हुई तो पैसे के लिए शख्स ने तोड़ डाला एटीएम, लोगों ने पकड़ की धुनाई

नशे के तलब इंसान को शैतान बना देती हैं जिसमें खुद पर काबू रख पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं और इंसान कई बार गैरकानूनी काम कर बैठता है। इसका एक नजारा देखने को मिला शहर के झालामंड क्षेत्र में जहां युवक ने बहुत शराब पी और तलब उठी तो पैसों की जरूरत के लिए पहले मंदिर में चोरी करने घुसा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला तो एटीएम तोड़ पैसे निकालने की नाकाम कोशिश की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस बैंक की तरफ से मामला दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने एसबीआई के अधिकारियों को एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना दे दी, लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी मामला दर्ज कराने नहीं पहुंचा।

झालामंड क्षेत्र में पाली रोड पर आज दिन में एक युवक को नव दुर्गा के बाहर लगे एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ करते देख कुछ लोगों ने देख लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि थोड़ी शराब पीने के बाद उसे और शराब पीने की इच्छा हुई। जेब में पैसे नहीं थे। इस पर वह एक मंदिर में जा घुसा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस पर वह मंदिर में रखी पीतल की घंटी को ही ले आया। सामने एटीएम नजर आने पर इसमें घुस गया। उसने एटीएम का काफी हिस्सा तोड़ डाला। नशे में युवक ढंग से बोल भी नहीं पा रहा था। वह कह रहा था कि जब रुपए ही हाथ नहीं लगे तो कैसी चोरी। मैने कोई चोरी नहीं की है। बाद में लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल