न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना से उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, लगी आग, अटक गई 185 यात्रियों की जान

पटना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई है। स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-725 के इंजन में आग लग गई। विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। आग लगने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आग लगने से इंजन से धुआं निकलने लगा। विमान में 185 लोग सवार थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jun 2022 2:04:32

पटना से उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, लगी आग, अटक गई 185 यात्रियों की जान

पटना एयरपोर्ट पर रविवार को स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई है। स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-725 के इंजन में आग लग गई। विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। आग लगने के बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। आग लगने से इंजन से धुआं निकलने लगा। विमान में 185 लोग सवार थे।

रिपोर्ट के अनुसार इस विमान ने पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार दोपहर 11:55 पर उड़ान भरी थी। 12:20 पर इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। आश्चर्यजनक बात ये है कि इस विमान के पंखे में लगी आग को नीचे से लोगों ने देखा। DGCA ने कहा कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगी। इसके बाद विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई। सभी यात्री एयरपोर्ट के अंदर ही हैं। दूसरी फ्लाइट से सभी को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एयरपोर्ट के उड़ान भरते ही उसमें तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी जोरदार थी कि सभी सहम गए। इसके बाद आग की लपटें उठने लगी। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि विमान के एक विंग में आग लग गई थी। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि आग की घटना के बीच तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। इंजीनियरिंग टीम इस घटना की जांच कर रही है। विमान के यात्रियों का कहना है कि टेकऑफ के दौरान ही विमान में गड़बड़ी थी और टेकऑफ के दौरान ही विमान में तेज आवाज आ रही थी। यात्रियों का कहना है कि विमान जब रनवे पर ही था तभी विमान से खड़-खड़ की आवाज आ रही थी।

फ्लाइट में बैठे पैसेंजर ने कहा कि विंडो से स्पार्क निकलता हुआ दिख रहा था। हम लोग विंडो साइड में बैठे थे। आग का स्पार्क साफ दिखाई दे रहा था। इसी दौरान पायलट ने कहा- स्थिति अंडर कंट्रोल है। तब जान में जान आई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप