न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की FIR: जानें, किन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद परिसर में गुरुवार को भाजपा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 8:04:30

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की FIR: जानें, किन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद परिसर में गुरुवार को भाजपा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। इस घटना में भाजपा के दो सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने पार्लियामेंट थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी पर हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109) का मामला नहीं दर्ज किया है। इसके बजाय FIR निम्न धाराओं में दर्ज की गई है:

धारा 117: स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप
धारा 125: किसी व्यक्ति के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य
धारा 131: आपराधिक बल का प्रयोग
BNS धारा 3(5): सामूहिक अपराध के लिए सभी समूह के सदस्यों को समान रूप से दोषी माना जाएगा, भले ही उन्होंने सीधे अपराध किया हो या नहीं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR पर आगे की कार्रवाई करेगी।

सांसदों की स्थिति

घटना में घायल सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिसके बाद वह मेरे ऊपर गिर गए और मैं सीढ़ियों के पास गिर पड़ा। सारंगी ने कहा, "मेरी उम्र अधिक है, और इस चोट का मुझ पर गंभीर असर हो सकता है।" बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया। RML अस्पताल के अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि दोनों सांसदों को सिर में चोट लगी और उनका बीपी हाई था।

राहुल गांधी की सफाई

अपने ऊपर लगे आरोपों पर राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा, "संसद भवन में प्रवेश करते समय भाजपा सांसद तख्तियां और डंडे लेकर खड़े थे, और हमें अंदर जाने से रोक रहे थे। यह पूरी घटना ध्यान भटकाने के लिए बनाई गई है। मोदी जी अडानी जी को देश बेच रहे हैं, लेकिन इस पर चर्चा करने की बजाय भाजपा इस मुद्दे को उछाल रही है।" राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संसद परिसर में किसी प्रकार की धक्का-मुक्की नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब