न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में अपने मजदूरों को हवाई जहाज से घर भेजने वाले किसान पप्पन सिंह ने की खुदकुशी, शिवालय में मिला शव

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे पहले लॉकडाउन के दौरान मशरूम के खेत में काम करने वाले अपने मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजने को लेकर सुर्खियों में आए किसान पप्पन सिंह गहलोत ने खुदकुशी कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 9:43:02

लॉकडाउन में अपने मजदूरों को हवाई जहाज से घर भेजने वाले किसान पप्पन सिंह ने की खुदकुशी, शिवालय में मिला शव

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे पहले लॉकडाउन के दौरान मशरूम के खेत में काम करने वाले अपने मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजने को लेकर सुर्खियों में आए किसान पप्पन सिंह गहलोत ने खुदकुशी कर ली है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पप्पन के घर के सामने बने मंदिर के शिवालय में पंखे से लटकी उनकी लाश मिली। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें बीमारी की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पप्पन सिंह गहलोत तिगरीपुर गांव में ही मशरूम उत्पादन करते थे। मशरूम की खेती बहुत ही कम किसान करते हैं उनमें से एक नाम 55 वर्षीय पप्पन सिंह गहलोत का है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल में सुरक्षित रखा है। हालांकि परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। आगे की पूछताछ की कार्यवाही की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना अलीपुर में शिव मंदिर में एक व्यक्ति की फांसी पर लटके जाने की पीसीआर कॉल आई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि गांव तिग्गीपुर के रहने वाले पप्पन नामक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव वहां शिवालय में पंखे से लटक रहा था।

पुलिस ने बताया कि पप्पन का घर शिव मंदिर के सामने ही है और वह रोजाना मंदिर जाते थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुजारी ने उसे पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बीमारी (बीपी/शुगर आदि) के कारण आत्महत्या करने की बात कही गई है।

बता दें कि पप्पन सिंह गहलोत तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेत में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से बिहार भेजा था और फिर लॉकडाउन खत्म होने और हालात सामान्य होने पर हवाई जहाज से भी काम पर वापस बुलाया था। पप्पन सिंह गहलोत बेहद हंसमुख और खुले दिल के व्यक्ति थे जो अपने मजदूरों से भी उसी तरीके से हंसी मजाक करते थे जैसे कि वह अपने किसी दोस्त के साथ करते थे। उन्होंने कभी अमीर और गरीब के बीच फर्क नहीं समझा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप