न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 माह से भारत में अवैध रूप से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक, हैदराबाद में हुआ गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) पी. साई. चैतन्य ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगल जिले के रहने वाले फैज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 5:49:06

10 माह से भारत में अवैध रूप से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक, हैदराबाद में हुआ गिरफ्तार

हैदराबाद। भारत में वर्ष 2022 में अवैध रूप से दाखिल हुए 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) पी. साई. चैतन्य ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगल जिले के रहने वाले फैज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फैज नेपाल सीमा के रास्ते बिना वैध वीजा के भारत में दाखिल हुआ था और फैज़ मोहम्मद अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहने आया था और एनएम गुड़ा, किशन बाग स्थित अपने ससुराल में अवैध रूप से रह रहा था। फैज की पत्नी हैदराबाद की ही रहने वाली है।

पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त

पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। 24 वर्षीय युवक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगल जिले के स्वात गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, फैज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फैज के ससुर और सास, जिन्होंने उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और स्थानीय पहचान प्राप्त करने में मदद की, वह फरार हैं।

दक्षिण जोन के पुलिस उपायुक्त पीसाई चैतन्य ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दिसंबर 2018 में आरोपी सैफ शारजाह (यूएई) गया था, और डेजर्ट स्टूडियो गारमेंट्स कंपनी में सिलाई और फिनिशिंग विभाग में काम करता था।

शारजाह में करते थे दोनों साथ काम

वर्ष 2019 में आरोपी ने हैदराबाद में किशन बाग के असद बाबा नगर की रहने वाली भारतीय नागरिक नेहा फातिमा से मुलाकात की और उसे मिलेनियम फैशन इंडस्ट्री में एक दर्जी के रूप में नौकरी दिलाने में मदद की। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शारजाह में शादी कर ली। उनका एक तीन साल का बेटा भी है। नेहा फातिमा बाद में भारत वापस आ गई जबकि फैज़ पाकिस्तान लौट आया।

पुलिस ने कहा कि फैज के ससुर जुबैर शेख और सास अफजल बेगम ने उसे यह आश्वासन देकर पाकिस्तान से भारत बुलाया कि वे उसे भारत में रहने के लिए स्थानीय पहचान दिलाने का प्रबंध करेंगे। उसने संबंधित प्राधिकारी से वैध वीजा प्राप्त किए बिना नेपाल (काठमांडू) के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया।

जुबैर शेख और अफजल बेगम ने सीमा अधिकारियों को मैनेज करके फैज को नेपाल सीमा से उठाया और हैदराबाद ले आए। वे उसे माधापुर स्थित आधार कार्यालय भी ले गए और जन्म प्रमाण पत्र जमा करके उसे अपने बेटे मोहम्मद गौस के रूप में नामांकित किया।

पुलिस ने पाकिस्तानी पासपोर्ट, एक मोबाइल फोन, पाकिस्तान राष्ट्रीय पहचान पत्र, फ्लाइट टिकट, बोर्डिंग पास, कटमांडू में होटल कोणार्क इन में बुकिंग टिकट, काठमांडू में बुक की गई बस टिकट और 14-भारतीय रेलवे टिकट भी जब्त किए।

पुलिस ने मोहम्मद गौस के नाम पर हैदराबाद में अवैध रूप से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र और आधार नामांकन फॉर्म भी जब्त कर लिया। पुलिस ने यह निर्धारित करने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को शामिल करते हुए व्यापक जांच शुरू की है कि क्या पाकिस्तानी नागरिक के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने में कोई साजिश का पहलू था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब