न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्‍तान पर महंगाई की मार, 500 रुपये किलो टमाटर और 400 रुपये में प्‍याज, अब भारत के आगे फैलाएगा झोली

पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान भयंकर महंगाई की मार झेल रहा है। पाकिस्‍तान में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। रविवार को लाहौर के बाजार में टमाटर का भाव 500 रुपये प्रति किलोग्राम और प्‍याज का 400 रुपये तक पहुंच गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 10:41:22

पाकिस्‍तान पर महंगाई की मार, 500 रुपये किलो टमाटर और 400 रुपये में प्‍याज, अब भारत के आगे फैलाएगा झोली

पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान भयंकर महंगाई की मार झेल रहा है। पाकिस्‍तान में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। रविवार को लाहौर के बाजार में टमाटर का भाव 500 रुपये प्रति किलोग्राम और प्‍याज का 400 रुपये तक पहुंच गया था। लाहौर के एक थोक कारोबारी का कहना है कि कुछ जगहों पर इसकी थोक कीमतें 100 रुपये के आसपास हैं, लेकिन खुदरा बाजार में जाते-जाते इसके दाम चार-पांच गुना तक बढ़ जाते हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि बलूचिस्‍तान, सिंध और दक्षिणी पंजाब में बाढ़ की स्थिति खराब होने की वजह से सब्यियों के उत्‍पादन पर बड़ा असर पड़ा है और आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी की पूरी आशंका है।

थोक कारोबारी जवाद रिजवी का कहना है कि बाढ़ की गंभीर स्थिति और घटते उत्‍पादन को देखते हुए अगर जल्‍द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यहां टमाटर और प्‍याज के भाव 700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएंगे। जरूरी सब्जियों में शामिल आलू की कीमतें भी 40 रुपये से बढ़कर अब 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

अभी लाहौर और पंजाब के अन्‍य शहरों में तोरखाम बॉर्डर के जरिये अफगानिस्‍तान से प्‍याज और टमाटर आता है, लेकिन इसकी आपूर्ति नाकाफी होने पर पाकिस्‍तान सरकार अब भारत से आयात की तैयारी में है, जो बाघा बॉर्डर से किया जाएगा। दरअसल, पाकिस्‍तान अभी अफगानिस्‍तान से प्‍याज-टमाटर मंगा रहा है, जो उसकी खपत की तुलना में काफी कम है। पाकिस्‍तान के पास एक विकल्‍प ईरान से सब्जियां आयात करने का भी है, लेकिन यह काम ताफ्तान बॉर्डर से होना है और ईरान सरकार ने आयात-निर्यात पर टैक्‍स बढ़ा दिया है। यानी यहां से पाकिस्‍तान के लिए आयात करना महंगा पड़ेगा, जो पहले ही भीषण महंगाई से जूझ रहा। ऐसे में भारत ही उसके लिए सबसे बेहतर विकल्‍प दिख रहा है।

लाहौर मार्केट कमेटी के सचिव शहजाद चीमा ने बताया कि तोरखाम बॉर्डर से 100 कंटेनर टमाटर और 30 कंटेनर प्‍याज प्रतिदिन मंगाया जाता है। इसमें से दो टमाटर और एक प्‍याज के कंटेनर को लाहौर शहर में भेजा जाता है, जो मांग के मुकाबले काफी कम आपूर्ति है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर