न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर बोला हमला, दागीं 70 से ज्यादा मिसाइलें, भारत ने सभी को हवा में किया ध्वस्त

पाकिस्तान ने जैसलमेर समेत जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से 70 से ज्यादा मिसाइलें हवा में नष्ट कीं; पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट और सीमा पर गोलीबारी जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 9:58:49

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर बोला हमला, दागीं 70 से ज्यादा मिसाइलें, भारत ने सभी को हवा में किया ध्वस्त

पाकिस्तान ने जैसलमेर में अचानक मिसाइल हमला कर दिया है। पड़ोसी देश की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं, साथ ही कई ड्रोन हमले भी किए गए हैं। भारत के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने अब तक इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। कुल मिलाकर 70 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा हवा में ही मार गिराए गए हैं। पाकिस्तानी हमले के बाद पूरे जैसलमेर शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके साथ ही बीकानेर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी एहतियातन ब्लैकआउट किया गया है। ब्लैकआउट की स्थिति में शहर की समस्त बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, और नागरिकों को पहले से इस स्थिति के लिए प्रशिक्षित किया गया है कि वे किसी प्रकार की रोशनी का प्रयोग न करें।

जैसलमेर पर हुए हमले से कुछ समय पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों को भी मिसाइल हमलों का निशाना बनाया। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। भारत के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरे जैसलमेर क्षेत्र की बिजली काट दी गई है।

सीमा पर बढ़ा तनाव, गोलीबारी जारी

मिसाइल हमलों के अलावा पाकिस्तान ने राजस्थान, जम्मू और पंजाब की सीमाओं पर गोलीबारी भी शुरू कर दी है। भारतीय सेना भी पूरी तत्परता के साथ मुंहतोड़ जवाब दे रही है। दोनों ओर से सीमाओं पर भारी गोलीबारी जारी है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है। भारत की वायु सेना ने पाकिस्तानी एफ-16 और जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?