न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान की जुबान फिसली! पाक PM बोले- यौन हिंसा के लिए महिलाओं के छोटे कपड़े जिम्मेदार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में रोजाना बलात्कार की 11 घटनाएं रिकॉर्ड की जाती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:24:52

इमरान की जुबान फिसली! पाक PM बोले- यौन हिंसा के लिए महिलाओं के छोटे कपड़े जिम्मेदार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में आ गए है। दो महीने पहले यौन हिंसा पर बेतुका बयान देने वाले इमरान ने इस बार यौन हिंसा के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। HBO एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में उनसे पाकिस्तान में रेप पीड़िता पर आरोप मढ़ने के एक मामले में सवाल पूछे थे। इस पर इमरान ने कहा, 'यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं के पीछे महिलाओं के छोटे कपड़े जिम्मेदार हैं। उन्हें समाज को बहकाने से बचना चाहिए।' इमरान ने कहा, 'अगर कोई महिला कम कपड़े पहनती है, तो इसका असर पुरुषों पर पड़ेगा। अगर वह रोबोट नहीं है तो। यह कॉमन सेंस है।'

आपको बता दे, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में रोजाना बलात्कार की 11 घटनाएं रिकॉर्ड की जाती हैं। पिछले 6 महीने में यहां की पुलिस के पास रेप की 22 हजार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिओ न्यूज के मुताबिक, इस दौरान सिर्फ 77 आरोपियों को सजा दी गई है। यह कुल मामलों का सिर्फ 0.3% है।

इमरान ने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह है कि समाज कैसा बर्ताव करता है। जब मुझे लगता है कि यौन हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं, तो हम बैठकर चर्चा करते हैं कि इससे कैसे निपटना है। यह मेरे समाज पर असर डाल रहा है।

इमरान ने कहा कि पाकिस्तान में न ही डिस्को हैं और न ही नाइट क्लब। यहां की सोसाइटी बिल्कुल अलग है। यहां जीने का अलग तरीका है। अगर आप यहां पर प्रलोभन बढ़ाएंगे और युवाओं को कहीं जाने का मौक़ा नहीं होगा, तो इसके कुछ न कुछ परिणाम तो सामने आएंगे ही।

पर्दा प्रथा को बढ़ावा देना चाहिए

इमरान पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले देश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर घिरे इमरान ने महिलाओं को पर्दा करने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने अश्‍लीलता के लिए भारत और यूरोप को जिम्‍मेदार ठहराया था। इमरान ने कहा था कि हमें पर्दा प्रथा की संस्‍कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती