न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : पत्नी का गर्भपात रुकवाने के लिए बलि के रूप में बच्ची की दर्दनाक हत्या, पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी

बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था जिसका खुलासा आज सोमवार को पुलिस ने किया हैं और इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 7:26:41

बिहार : पत्नी का गर्भपात रुकवाने के लिए बलि के रूप में बच्ची की दर्दनाक हत्या, पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी

बिहार के मुंडेर में कुछ दिन पहले एक बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था जिसका खुलासा आज सोमवार को पुलिस ने किया हैं और इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। बच्ची की हत्या बलि देने के लिए की गई थी। प्रारंभिक जांच में उसके साथ बलात्कार होने की भी आशंका जताई गई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जेजे रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक आरोपी दिलीप कुमार नया रामनगर थाना क्षेत्र के पदम गांव का रहने वाला है। उसे एक तांत्रिक परवेज आलम ने बताया कि उसे पत्नी का गर्भपात रुकवाने के लिए एक बच्ची की बलि देनी होगी। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई साल के बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। दंपति का मानना था कि ऐसा आलम की जादुई शक्तियों की वजह से ही संभव हुआ।

तांत्रिक ने दंपति से कहा कि गर्भवती मां को एक कुंवारी लड़की के खून और आंखों से बनी ताबीज पहनने की जरूरत है। दिलीप ने गांव में ही रहने वाले तनवीर आलम से इस बारे में बात की। तनवीर ने ही उन्हें तांत्रिक से मिलवाया था। इसके बाद दोनों पास के एक गांव फरदा में रहने वाले दशरथ के पास गए। दशरथ ने कहा कि वह अपने पोल्ट्री फार्म में बलि की व्यवस्था कर सकता हैं। इसके बाद लड़की को पिछले गुरुवार को उठाया गया। जब वह गंगा के किनारे अपने मछुआरे पिता को दोपहर का भोजन देकर घर लौट रही थी।

एसपी ने कहा कि इस गंभीर कृत्य के बाद तीनों खगड़िया में तांत्रिक से मिले, जिसने एक ताबीज बनाया। जिसे दिलीप की पत्नी ने अपने गले में पहना था। हमने दिलीप के अलावा तनवीर और दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को खगड़िया भेजा गया है, जहां से जादूगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया