न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के सामने जीती मां की ममता, 70 पर था ऑक्सीजन लेवल, तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रहा नवजात, दोनों अभी स्वस्थ

आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के जोधपुर के ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां की ममता के आगे कोरोना को भी हार माननी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 9:24:41

कोरोना के सामने जीती मां की ममता, 70 पर था ऑक्सीजन लेवल, तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रहा नवजात, दोनों अभी स्वस्थ

कोरोना के इस कहर के बीच जहां कई लोगों ने अपनों की असामयिक मौत देखी तो कईयों की कोरोना पर असाधारण जीत भी देखने को मिली। आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के जोधपुर के ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां की ममता के आगे कोरोना को भी हार माननी पड़ी। एयरफोर्स के एक कॉर्पोरल की पत्नी नमिता ने अति गंभीर हालात में अपने बच्चे को जन्म दिया। नमिता को प्रसव के बाद भी वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, लेकिन सेना की क्रिटिकल केयर टीम के प्रयासों से 3 दिन बाद हालत सुधरने लगी और 2 दिन बाद वेंटिलेटर से हटा दिया।

दरअसल, एयरफोर्स के कॉर्पोरल के उपाध्याय की पत्नी नमिता (26) गर्भावस्था के 8वें माह में काेराेना संक्रमण की चपेट में आ गईं। तबीयत कुछ खराब होने पर सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 24 घंटे में हालात और बिगड़ गए। नमिता को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो डॉक्टरों ने तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया। आईसीयू में भी हर मिनट हालत बिगड़ती जा रही थी। ऑक्सीजन लेवल 70 तक गिर गया। डॉक्टर्स ने हाईफ्लो मास्क हटाकर एनआईवी पर लिया। ऑक्सीजन की कमी से बच्चे को भी खतरा था। इसे देखते हुए गायनी विभाग के डॉक्टर्स ने बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन का निर्णय लिया। कॉर्पोरल उपाध्याय की स्वीकृति के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया, बीच में ही सांस में तकलीफ बढ़ने लगी तो नमिता को वेंटिलेटर पर लेना पड़ा।

इधर, आठ माह की प्रीमैच्योर डिलीवर के चलते नवजात को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी। उसे भी तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। नवजात को मां से अलग नियोनेटल केयर यूनिट में रखा गया। वेंटिलेटर से हटने के बाद नमिता रोज वीडियो कॉल के जरिए अपने बेटे को देखती, इसने उसे जीने और बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। डिलीवर के बाद आज 20 दिन बाद मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अगले दो-तीन दिनों में दोनों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल