न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: भारत का आतंक के अड्डों पर सर्जिकल प्रहार, PAK और POK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की आशंका

मुख्य तौर पर बहावलपुर और मुरिदके में स्थित दो बड़े आतंकी अड्डों पर की गई कार्रवाई में लगभग 25 से 30 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अन्य ठिकानों पर हुए नुकसान का आंकलन खुफिया एजेंसियां अब भी कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इन हमलों में कुल 80 से 90 आतंकियों को मार गिराया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:15:41

Operation Sindoor: भारत का आतंक के अड्डों पर सर्जिकल प्रहार,  PAK और POK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की आशंका

नई दिल्ली। एक ऐतिहासिक संयुक्त कार्रवाई में, भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने मंगलवार देर रात 1:44 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।

सूत्रों के अनुसार, भारत ने कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया, जो आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया, जो उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने पति खोए।

मुख्य तौर पर बहावलपुर और मुरिदके में स्थित दो बड़े आतंकी अड्डों पर की गई कार्रवाई में लगभग 25 से 30 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अन्य ठिकानों पर हुए नुकसान का आंकलन खुफिया एजेंसियां अब भी कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इन हमलों में कुल 80 से 90 आतंकियों को मार गिराया गया है।

इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों के लॉन्च पैड, प्रशिक्षण शिविर और कट्टरपंथी बनाने वाले केंद्रों को निशाना बनाया गया। मुरिदके में 'मस्जिद वा मरकज़ तैयबा' को भी ध्वस्त किया गया, जिसे लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा का वैचारिक गढ़ और "आतंकी पालना" माना जाता रहा है।

8 आम नागरिकों की मौत

भारतीय सेना ने हमलों के बाद 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा कर संदेश दिया—"न्याय हुआ"। वहीं पाकिस्तान ने दावा किया कि इस हमले में आठ आम नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, और इसे "युद्ध की खुली कार्रवाई" करार दिया।

हमले के अन्य स्थानों में पीओके के तहरा कलां में सरजल, कोटली में मरकज़ अब्बास, मुज़फ़्फराबाद में सैयदना बिलाल शिविर, बर्नाला में मरकज़ अहले हदीस और शावाई नाला शिविर शामिल हैं। साथ ही, हिजबुल के कोटली स्थित मर्कज़ रहील शाहिद और सियालकोट में मेहमूना जोया जैसे प्रशिक्षण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।

इन नौ स्थानों में से चार पाकिस्तान के भीतर स्थित थे, जबकि पांच पीओके में थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन हमलों में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया, हालांकि पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और एसएसजी के कुछ तत्वों द्वारा इन आतंकी शिविरों को सहायता मिलने के संकेत हैं।

हमलों के बाद, पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू की, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, और दोनों ओर से गोलीबारी की स्थिति अभी भी बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब