न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : वीडियो बना ट्रेन के आगे की सुसाइड, कहा- सपने में आकर बुलाती हैं 3 दिन पहले जान देने वाली प्रेमिका

मरने से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका सपने में आती हैं और उसे बुला रही हैं। मृतक की प्रेमिका ने 3 दिन पहले ही अपनी जान दी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 10:17:53

नागौर : वीडियो बना ट्रेन के आगे की सुसाइड, कहा- सपने में आकर बुलाती हैं 3 दिन पहले जान देने वाली प्रेमिका

नागौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक प्रेमी ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी और मरने से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका सपने में आती हैं और उसे बुला रही हैं। मृतक की प्रेमिका ने 3 दिन पहले ही अपनी जान दी थी। यह मामला नागौर के मेड़ता रोड थाना क्षेत्र का है। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद मंगलवार को युवक का वीडियो वायरल हो गया। मृतक की पहचान घनश्याम मेघवाल के रूप में हुई। घनश्याम ने वीडियो में बताया कि प्रेमिका के बिना उसने जो 3 दिन गुजारे हैं। वो बेहद मुश्किल दिन थे और वो अब उसके बिना एक पल भी नहीं जी सकता है। इसलिए वो अब अपनी जान देकर प्रेमिका के पास जा रहा है। उसने ये भी कहा कि मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया जाए। वो बिना किसी दबाव के अपने प्यार के लिए जान दे रहा है। फिलहाल मेड़ता रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेड़ता रोड थाना क्षेत्र में घनश्याम मेघवाल निवासी दुदडा़स ने सोमवार शाम को ट्रेन की पटरियों पर लेट कर आत्महत्या कर ली थी। रेण और जालसू स्टेशन के बीच ट्रैक पर युवक ने सिर रख दिया और जान दे दी। इस दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। आत्महत्या के दूसरे दिन घनश्याम मेघवाल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आत्महत्या करने से थोड़ी देर पहले का है। रेलवे ट्रैक पर बैठकर बनाए गए वीडियो में उसने कहा है कि कुछ समय पहले ही उसे फोन पर एक लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद उसे प्यार हो गया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। उसने बताया कि 3 दिन पहले उस लड़की ने उसे बिना बताए जान दे दी। अब वो रोजाना उसके सपने में आकर अपने पास बुला रही है। इसलिए वह भी उसके पास जा रहा है। उसने परिजनों के लिए कहा कि उसके मरने के बाद उसके हाथ का ब्रेसलेट और अंगूठी संभाल कर घर में रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल