देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/3aKo3o6A36
â देश में सिर्फ महाराष्ट्र और यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं। महाराष्ट्र में यह संख्या 3.11 करोड़ और यूपी में 3.04 करोड़ है। चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 2-2 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
जुलाई में दिल्ली 45 लाख डोज की जरूरत
दिल्ली को वैक्सीनेशन की रफ्तार बनाए रखने के लिए जुलाई में 45 लाख डोज की जरूरत है। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को बताया है कि शहर को जुलाई में 45 लाख डोज चाहिए होंगे, ताकि मौजूदा वैक्सीनेशन रेट (1.5 लाख) बनी रहे। रविवार को दिल्ली में सिर्फ 9,558 डोज लगाए गए हैं।













