न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : ढाई माह बाद नहीं हुई काेविड हाॅस्पिटल में काेई माैत, मिला सिर्फ एक संक्रमित

अप्रैल में काेविड की सैकंड वेव की शुरुअात से लेकर अब तक राेजाना माैतें हाे रही थी, लेकिन मंगलवार काे काेई माैत नहीं हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 1:07:31

कोटा : ढाई माह बाद नहीं हुई काेविड हाॅस्पिटल में काेई माैत, मिला सिर्फ एक संक्रमित

जिले में संक्रमण अब थमता नजर आ रहा हैं जहां लगातार संक्रमितों और मौत के आंकड़ों में गिरावट हो रही हैं। ढाई माह बाद मंगलवार काे पहला दिन रहा, जब काेविड हाॅस्पिटल में किसी राेगी की माैत नहीं हुई। अप्रैल में काेविड की सैकंड वेव की शुरुअात से लेकर अब तक राेजाना माैतें हाे रही थी, लेकिन मंगलवार काे काेई माैत नहीं हुई। हालांकि अभी भी काेविड में 58 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 57 ऑक्सीजन पर हैं और सीरियस हैं। उधर, मंगलवार काे काेटा में मात्र एक नया काेराेना मरीज रिपाेर्ट हुआ है। अब एक्टिव केस 35 बचे हैं।

जयपुर से एक दिन पहले कोविड वैक्सीन की अच्छी सप्लाई मिली तो मंगलवार को कोटा जिले में 15721 लोगों को पहली डोज लगा दी गई। वैक्सीन पर्याप्त होने से 120 साइट पर टीका लगाया गया और दोपहर 2 बजे बाद ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से भी टीका लगा। हालांकि इसके चलते सेंटरों पर भीड़ लग गई और लंबी कतारें लगी रही। वैक्सीन खत्म होने पर कई युवाओं को मायूस लौटना पड़ा। बुधवार को सभी सेंटरों पर पूरे दिन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से युवाओं को टीका लगाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि मंगलवार को 15721 लाभार्थियों को पहली और 866 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 9142 सेशन में 6 लाख 15 हजार 817 लाभार्थियों को पहली और 104473 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

राजस्थान के 30 जिलों में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौत जबकि 11 में कोई संक्रमित नहीं

प्रदेश में कोरोना से स्थिति संभालती हुई नजर आ रही हैं हैं जहां बीते दिन मंगलवार को 33 में से 30 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। सिर्फ जयपुर, जोधपुर और दौसा में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। वहीँ संक्रमण का आंकड़ा भी गिरते हुए 137 पर पहुंच गया जो कि 42988 सैंपल की जांच में सामने आया हैं। जबकि बीते दिन 437 लोग कोरोना से रिकवर हुए जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 2388 बची है। प्रदेश में अब तक कुल 951393 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। यहां 1.54 करोड़ सैंपलिंग की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल