Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशी नागरिकों का ताइवान में प्रवेश निषेध, कोरोना के चलते उठाया गया यह कदम

ताइवान में सोमवार को 333 नए मामलों की वजह से सरकार की चिंताए बढ़ गई हैं और इस कारण सरकार ने विदेशी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी कर ली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 4:17:54

विदेशी नागरिकों का ताइवान में प्रवेश निषेध, कोरोना के चलते उठाया गया यह कदम

कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ हैं जहां कई देशों में अभी भी स्थिति भयावह बनी हुई हैं। एक तरफ जहां अमेरिका में वैक्सीन लगा चुके लोगों को मास्क से छुटकारा मिल चुका है, वहीँ दूसरी ओर ताइवान में बिना मास्क के बाहर निकले पर पूरी तरह पाबंदी हैं। ताइवान में सोमवार को 333 नए मामलों की वजह से सरकार की चिंताए बढ़ गई हैं और इस कारण सरकार ने विदेशी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी कर ली हैं। इसके लिए सरकार एक योजना अमल में लाने जा रही है, जिसके तहत बिना स्थानीय निवासियों के किसी भी विदेशी नागरिकों के ताइवान द्वीप पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विदेशी नागरिकों पर यह प्रतिबंध बुधवार से एक महीने तक के लिए लागू होगी।
ताइवान रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 महामारी की बढ़ती स्थिति के कारण ताइवान सरकार घरेलू महामारी रोकथाम और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा राष्ट्र निम्नलिखित सीमा नियंत्रणों को लागू करेगा, जो 19 मई से प्रभावी होंगे, जिसके तहत विदेशी नागरिकों, जिनके पास वैध निवासी परमिट नहीं होंगे, ताइवान में उनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आपातकालीन और मानवीय मामलों के अपवादों के साथ विदेशी नागरिकों के परमिट निलंबित कर दिए जाएंगे। ताइवान से यात्री उड़ानों की आवाजाही भी निलंबित कर दी जाएगी। ये प्रतिबंध 18 जून तक प्रभावी रहेंगी। सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ताइवान के स्वास्थ्य मंत्री चेन शिह-चुंग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 333 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें दो आयातित मामले हैं। ताइवान सीडीसी आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक कोविड-19 के 2017 मामलों की रिपोर्ट है, जिनमें 883 स्थानीय मामले हैं। इनमें 12 लोगों की मौत हुई है। हाल ही में ताइवान में कोविड-19 का नया प्रकोप देखा गया है। शनिवार से पहली बार प्रति दिन 100 से ऊपर नए मामलों की पहचान की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका