न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में हुई एक युवक की मौत

सोढाला इलाके में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 1:30:26

जयपुर : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में हुई एक युवक की मौत

गुरुवार देर रात शहर के सोढाला इलाके में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार लोहे की रैलिंग को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। लोहे की रैलिंग भी कार में घुस गई जिससे युवक की मौत हुई। हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तब कार में फंसे सिद्धार्थ और मुदित को बाहर निकाला जा सका। उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार सवार मृतक का साथी युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दुर्घटना अनुसंधान (दक्षिण) पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को सड़क से हटवाया। शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

एएसआई वीर सिंह के मुताबिक हादसे में सिद्धार्थ बैद (21) की मौत हो गई। वह बनीपार्क में जयसिंह हाइवे पर सुफल अपार्टमेंट में रहता था। कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 11 बजे वह अपने साथी मुदित जैन के साथ सी-स्कीम से वैशाली नगर जा रहा था। तभी सोढाला से अजमेर रोड की तरफ गुजरते वक्त सब्जी मंडी के सामने बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर डिवाइडर पर चढ़कर लोहे की रैलिंग को तोड़ दिया। इससे लोहे की रैलिंग भी कार में घुस गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट