न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : चोर की पिटाई करने से हो गई उसकी मौत, नाले में फेंक दी लाश, दोस्त ने खोला हत्या का राज

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था जिसका खुलासा हत्या करने वाले दोस्त की खबर पर हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 11:40:51

कोटा : चोर की पिटाई करने से हो गई उसकी मौत, नाले में फेंक दी लाश, दोस्त ने खोला हत्या का राज

कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था जिसका खुलासा हत्या करने वाले दोस्त की खबर पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, एमबीएस की मॉर्चरी में रखवाया। अनंतपुरा थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक अकेला ही रहता था। मृतक की पहचान रवि उर्फ राजू (32) निवासी हरिओम नगर के रूप में हुई है। जो वर्तमान में रोड नम्बर 5 हनुमान मंदिर के पास रहता था और नशे का आदि था। परिजनों को सूचना दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

राहुल चौधरी नामक युवक ने थाने पहुंचकर बताया था कि बरडा बस्ती निवासी देवेंद्र मेघवाल से उसकी दोस्ती है। देवेंद्र ऑटो चलाता है। 21 जुलाई को घबराते हुए उसने गलती से रवि नाम के युवक की हत्या करने की बात बताई। राहुल के बताने के बाद पुलिस हरकत में आई। राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्लाट व धनिया फैक्ट्री के बीच संकडे नाले में एक लाश पड़ी मिली। लाश 1 से 2 दिन पुरानी बताई गई, जिसकी पहचान रवि के रूप में हुई।

आरोपी शंभु सिंह रोड नम्बर 5 पर चौकीदारी का काम करता है। जबकि राधेश्याम पत्थर के स्टाक पर काम करता है। देवेंद्र दोनों के पास आता रहता है। 19 जुलाई को देवेंद्र, राधेश्याम, शंभु सिंह के साथ प्लाट के पास बैठे थे। उसी दौरान रवि दीवार फांद कर प्लाट के अंदर आ रहा था। शंभु सिंह, देवेंद्र व राधेश्याम ने रवि को पकड़ लिया और उसे बांध कर लाठी व पाइप से मारपीट की। मारपीट के दौरान रवि की मौत होने से तीनों घबरा गए और डर के मारे रवि की लाश को पानी के टैंक में डाल दिया। दूसरे दिन देवेंद्रवापस प्लाट पर गया। तीनों घबराए हुए थे। तीनों ने रवि की लाश को पानी के टैंक से निकाला और प्लाट की दीवार के पास गुजर रहे नाले में फेंक दिया। वारदात का सारा घटनाक्रम देवेंद्र ने अपने दोस्त राहुल चौधरी को बताया। जिसके बाद राहुल ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में देवेंद्र, राधेश्याम व शंभु सिंह को नामजद किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल