Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर केंद्र ने कहा, आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या फिर 'जहन्नुम'

आज राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 5:27:07

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर केंद्र ने कहा, आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या फिर 'जहन्नुम'

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को या तो जेल भेजा जाएगा या फिर जहन्नुम भेजा जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और हाल ही में हुई आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त किया जाएगा।

राय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में, विशेषकर जम्मू क्षेत्र में, आतंकवादी हमलों की बाढ़ आ गई है।

मंत्री ने कहा, "वे (आतंकवादी) अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।" मंत्री ने सदन को बताया कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में 28 आतंकवादी मारे गए हैं और कुछ सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं।

राय ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में करीब 900 आतंकवादियों को मार गिराया है। राय ने कहा, "मोदी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। हम आतंकवाद को खत्म करेंगे। वे (आतंकवादी) या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में... मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं।"

मंत्री ने यह भी कहा कि 2004-2014 में यूपीए सरकार के शासन के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की 7,217 घटनाएं हुईं। राय ने कहा कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी और इस साल 21 जुलाई को यह संख्या घटकर 2,259 रह गई।
मंत्री ने कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उन्हें (विपक्ष को) इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।" राय ने सदन को बताया कि 2004 से 2014 के बीच 2,829 नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई। 2014 के बाद से यह संख्या 67 प्रतिशत कम हुई है।

इसके अलावा, आतंकी घटनाओं में भी 69 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोग अब शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं और सुरक्षा की पूरी गारंटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology