न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदालती आदेश पर पाक्सो एक्ट के कैदी ने दी रीट की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में बालोतरा से बाड़मेर लाई पुलिस

रीट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों में सबसे ज्यादा चर्चा बालोतरा जेल में बालोतरा जेल में बंद एक कैदी रहा, जो पॉक्सो एक्ट में सजा भुगत रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 7:04:09

अदालती आदेश पर पाक्सो एक्ट के कैदी ने दी रीट की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में बालोतरा से बाड़मेर लाई पुलिस

बाड़मेर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) गुरुवार 27 फरवरी से शुरू हुई। पहले दिन दो पारियों में हुई इस परीक्षा के लिए कहा जा रहा है इसमें कमोबेश सभी प्रतियोगियों ने भाग लिया है। सिर्फ वे ही अभ्यर्थी परीक्षा देने से चूक गए जो किसी कारण अपने परीक्षा केन्द्र पर देरी से पहुँचे। इस बार परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के एंट्रेंस टाइम में सख्ती बरती गई। सुबह की पारी में हुई परीक्षा में 9 बजे बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में नहीं घुसने दिया गया और ऐसा ही हाल दोपहर की पारी में हुआ। दोपहर में 2 बजे बाद किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में नहीं लिया गया।

रीट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों में सबसे ज्यादा चर्चा बालोतरा जेल में बालोतरा जेल में बंद एक कैदी रहा, जो पॉक्सो एक्ट में सजा भुगत रहा है। इस कैदी ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी शिक्षा के प्रति लगन का परिचय दिया। इस कैदी को पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बालोतरा जेल से परीक्षा दिलाने के लिए पहुंची।

गुरुवार को आयोजित हो रही रीट परीक्षा के दौरान शहर के माल गोदाम रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पुलिस की सुरक्षा में विचाराधीन एक कैदी जब परीक्षा देने के लिए पहुंचा, तो हर कोई एक बार हैरान रह गया। परीक्षा केंद्र पर नियमानुसार जांच पड़ताल के बाद उसे प्रवेश दिया गया। इस बंदी ने पहले दिन दोनों पारियों में शामिल होकर परीक्षा दी। दरअसल कोर्ट के आदेश पर पुलिस इस कैदी को बालोतरा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाड़मेर रीट परीक्षा दिलाने के लिए पहुंची।

एएसआई रतनाराम ने बताया कि धोरीमन्ना निवासी हबीब खान पॉक्सो एक्ट के मामले में बालोतरा कारागार में बन्द है। उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा दिलाने के लिए कोर्ट के आदेश पर इसे सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाड़मेर लाए हैं। माल गोदाम रोड स्कूल में आयोजित परीक्षा में हबीब खान रीट परीक्षा के पहले दिन की दोनों पारियों में शामिल हुआ। परीक्षा संपन्न होने के बाद इस बंदी को पुनः बालोतरा ले जाया जाएगा।

बता दें कि जिले में रीट परीक्षा के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में कुल 37534 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन की पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पारी का दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी