न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा: बकरीद पर गाय की कुर्बानी की फैली अफवाह, भड़की हिंसा, 5 पुलिसकर्मियों सहित 15 घायल, कर्फ्यू लागू

ओडिशा के बालासोर कस्बे में बकरीद के मौके पर दो समुदायों के बीच जबरदस्त तनाव पैदा हो गया। प्रशासन को इस तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद करना पड़ा और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 1:12:53

ओडिशा: बकरीद पर गाय की कुर्बानी की फैली अफवाह, भड़की हिंसा, 5 पुलिसकर्मियों सहित 15 घायल, कर्फ्यू लागू

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर कस्बे में बकरीद के मौके पर दो समुदायों के बीच जबरदस्त तनाव पैदा हो गया। प्रशासन को इस तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद करना पड़ा और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि हिन्दु समुदाय के कुछ लोगों ने कुछ मुसलमानों पर बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने का आरोप लगाया है, जिससे पूरा हिन्दु समुदाय आक्रोशित हो गया। सोमवार की दोपहर को दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और हिंसक झड़पों की शुरूआत हो गई। यह घटना बालासोर के पात्रापाड़ा इलाके की है, जो हिन्दू और मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों को नाली का पानी लाल रंग में तब्दील होता दिखा। इस पर उन्हें संदेह हुआ कि शायद यह जानवरों का ही खून है।

इसी बीच यह चर्चा भी छिड़ गई कि गाय की कुर्बानी दी गई है। इस पर हिंदू समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। देखते ही देखते हिंदू और मुसलमानों की एक भीड़ आमने-सामने आ गई और पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 पुलिस वाले भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। इसके बावजूद सोमवार की रात को मामला फिर से उग्र हो गया, जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने पत्थरों, डंडों और कांच की बोतलों से दूसरे वर्ग के लोगों के घरों पर हमले किए।

यही नहीं बालासोर के ही गोलापोखारी, मोतीगंज और सिनेमा चंक इलाकों में कई वाहनों को भी आग लगा दी गई। उपद्रवियों की भीड़ ने कई गांवों में लोगों पर पत्थरबाजी की। घरों में आग तक लगाने का प्रयास किया और सड़क को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। बालासोर के एसपी सागरिका नाथ ने बताया, 'हमने बालासोर के शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट को बंद कर दिया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे घरों से बाहर न निकलें। झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।'

बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी और विधायक मानस कुमार दत्त ने लोगों से शांति की अपील की है। इसके अलावा नए बने मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जिला प्रशासन से बात की है। बता दें कि आमतौर पर ओडिशा की गिनती देश के शांत राज्यों में होती है। राज्य में आखिरी बार अप्रैल 2017 में भद्रक में कर्फ्यू लगा था। तब रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक झड़प की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब