न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा: जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर के घर छापा, 1.50 करोड़ नकद बरामद

ओडिशा विजिलेंस ने मलकानगिरी जिले में जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर एवं पीडी शंतनु महापात्र के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ₹1.50 करोड़ नकद जब्त किए गए, जिनमें अधिकतर ₹500 के नोट थे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 4:14:41

ओडिशा: जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर के घर छापा, 1.50 करोड़ नकद बरामद

ओडिशा विजिलेंस ने मलकानगिरी जिले में जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर एवं पीडी शंतनु महापात्र के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ₹1.50 करोड़ नकद जब्त किए गए, जिनमें अधिकतर ₹500 के नोट थे। विजिलेंस को शक था कि शंतनु महापात्र के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति हो सकती है, जिसके आधार पर विजिलेंस ने जयपुर से सर्च वारंट प्राप्त कर उनके ठिकानों पर कार्रवाई की।

इंडिया टीवी की खबर के अनुसार विजिलेंस टीम ने कुल सात स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें शंतनु महापात्र का तीन मंजिला घर जयपुर, मलकानगिरी में सहायक कृषि अभियंता मोहन मंडल का घर, डाटा एंट्री ऑपरेटर बिस्वजीत मंडल का घर, अनुबंधित कर्मचारी अमियाकांत साहू का घर, महापात्र का ऑफिस, कट्टक के बलिसाही, नुआपाड़ा में उनके पैतृक घर और भुवनेश्वर के भीमटांगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनके रिश्तेदार का घर शामिल थे।

इस व्यापक ऑपरेशन में 2 एडिशनल एसपी, 4 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर और 6 एएसआई अधिकारियों ने भाग लिया। छापे के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिससे नए तथ्य सामने आने की संभावना है। विजिलेंस टीम अब जब्त किए गए कैश और दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मलकानगिरी के जलग्रहण परियोजना के उप निदेशक शंतनु महापात्र के घर पर छापेमारी की। विभाग ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई को सफल बनाने के लिए ओडिशा सतर्कता विभाग की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें दो सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), चार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), दस निरीक्षक, छह सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और अन्य सहायक स्टाफ शामिल हैं। यह छापेमारी विशेष न्यायाधीश सतर्कता, जयपुर द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में मलकानगिरी, कटक, और भुवनेश्वर सहित कुल सात स्थानों पर तलाशी की जा रही है। इसके साथ ही महापात्रा से जुड़े अन्य लोगों के घरों की भी तलाशी ली जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब