Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अब घर बैठे ही 20 मिनट में ऑनलाइन बन सकेंगे लर्निंग लाइसेंस, इस तरह करना होगा आवेदन

अब आप घर बैठे ही 20 मिनट में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बना सकेंगे। हालांकि लर्निंग के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए परिवहन कार्यालय जाना पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 11:30:29

जयपुर : अब घर बैठे ही 20 मिनट में ऑनलाइन बन सकेंगे लर्निंग लाइसेंस, इस तरह करना होगा आवेदन

गाडी चलाने के लिए जरूरी कागजातों में से एक हैं ड्राइविंग लाइसेंस जिसे बनवाने के लिए पहले लर्निंग लाइसेंस बनाना पड़ता हैं। पहले इसके लिए RTO के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब आप घर बैठे ही 20 मिनट में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बना सकेंगे। हालांकि लर्निंग के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए परिवहन कार्यालय जाना पड़ेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया गुरुवार से सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के ऑनलाइन होने के बाद आवेदक घर बैठे किसी भी समय लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। टेस्ट में पास होने के बाद लाइसेंस का प्रिंट निकाल सकता है।
परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने बताया लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। ‘वाया आधार (ई-केवाईसी) प्रमाणीकरण‘ को सब्मिट करना होगा। इस सुविधा से अब लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। आईडी-पासवर्ड प्राप्त होने की तिथि से 7 दिन के अंदर ही आवेदक को टेस्ट देना होगा। ऐसा नहीं करने पर आवेदक को फिर से परीक्षा फीस जमा करानी होगी। इसमें एक श्रेणी के लिए 200 रूपये और दो श्रेणी के लिए 350 रूपये जमा होगी। लर्निंग लाइसेंस के लिए इस तरह कर सकते हैं आवेदन

ई-केवाईसी प्रक्रिया में आधार नंबर दर्ज करने पर मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। ओटीपी दर्ज से सत्यापन के बाद आधार में अंकित नाम, जन्मतिथि, घर का पता और अन्य जानकारी भर जाएंगी। इसके बाद लर्निंग लाइसेंस की फीस जमा कराने की विकल्प मिलेगा। फीस जमा होने के बाद 12 मिनट का वीडियो देखना होगा। इसमें यातायात नियमों की पालना संबंधित जानकारी होगी। मोबाइल पर मैसेज के जरिए आवेदन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसी से ऑनलाइन टेस्ट होगा। टेस्ट में 20 प्रश्न होंगे। इसमें 12 सही करने पर ही पास होंगे। ये 20 प्रश्न हर आवेदकों के पास अलग-अलग आयेंगे। इसके बाद ओटीपी से लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं। ई-केवाईसी का विकल्प तभी चुने, जब कि आधार में दर्ज सभी जानकारी सहीं हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका