न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : सुखद खबर! अस्पतालों में खाली हुए 60% बेड, श्मशान होने लगे सूने

संक्रमितों के साथ ही मरने वालों के आंकड़ो में भी कमी आने लगी हैं। इससे अस्पतालों में बेड की उपलब्धता होने के साथ ही श्मशान सूने होने लगे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 May 2021 4:31:16

भरतपुर : सुखद खबर! अस्पतालों में खाली हुए 60% बेड, श्मशान होने लगे सूने

कोरोना के आंकड़ों में अब कमी देखी जा रही हैं जिसका असर अस्पतालों में भी साफ़ देखा जा रहा हैं। संक्रमितों के साथ ही मरने वालों के आंकड़ो में भी कमी आने लगी हैं। इससे अस्पतालों में बेड की उपलब्धता होने के साथ ही श्मशान सूने होने लगे हैं।भरतपुर में अब नए केसों की औसत संख्या 200 से कम हो गई है। संक्रमण दर जो 10 मई को 71.59% थी वह घटकर 20 मई को 18.63% पर आ गई। सबसे सुखद बात यह है कि 1 मई को यानि 21 दिन पहले शहर के कोविड अस्पतालों में 314 बेड फुल थे। केवल 20 बेड ही खाली होने से मरीज भटक रहे थे। लेकिन, अब हालात बदले हैं। गुरुवार को कोविड अस्पतालों में 490 बेड खाली थे, जो उपलब्ध बेडों की संख्या का 60% हैं। अब सामान्य के साथ-साथ ऑक्सीजन वाले बेड आसानी से मिल रहे हैं। वेंटिलेटर भी 5 उपलब्ध हैं।

जबकि अप्रैल के आखिर और 10 मई तक फुल रहे शहर के सबसे बड़े कोविड अस्पताल आरबीएम में भी कुछ बेड खाली हो गए हैं। यहां 270 बेड में से 103 खाली हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 225 में से 151 पर मरीज भर्ती हैं। यहां 12 मई को सभी वेंटिलेटर पर मरीज भर्ती थे, जबकि शुक्रवार शाम तक 3 वेंटिलेटर खाली हो चुके थे।

श्मशान अब सूने क्योंकि पहले जहां 7 मौतें हो रही थीं अब 3 तक सिमटी

भरतपुर में कोरोना से मौतें हालांकि अप्रैल में कम थी। मई में ये 3 गुना से भी ज्यादा हो गईं थी। अप्रैल में जहां 22 कोरोना से मृत रोगियों के अंतिम संस्कार हुए थे। वहीं मई में मौतों की संख्या 73 तक पहुंच हुई। हालांकि यह सरकारी आंकड़े हैं। इसलिए श्मशानों में हो रहे अंतिम संस्कार और सरकारी आंकड़ों में अंतर बना हुआ है। आंकड़ों को देखें तो सरकारी रिकॉर्ड में 11 मई एवं 14 मई को 7-7 मौतें हुई थीं। लेकिन, इसके बाद यह आंकड़ा घटकर 3 पर आ गया है। नए संक्रमितों की संख्या भी 10 मई को सबसे ज्यादा 877 रही थी। अब यह घटकर 200 से कम पर आ गई है। यह बहुत ही राहत भरी खबर है कि भरतपुर में कोरोना से अब हर दिन होने वाली मौतें घट रही हैं और नए केस की स्थिति कम हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल