न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना घटा तो ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबतें, तीन गुनी रफ्तार से प्रदेश में हुए 2460 रोगी

प्रदेश में 8 दिन के अंदर ही तीन गुनी रफ्तार से 1660 मरीज बढ़कर 800 से 2460 तक पहुंच गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Jun 2021 8:50:58

राजस्थान में कोरोना घटा तो ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबतें, तीन गुनी रफ्तार से प्रदेश में हुए 2460 रोगी

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने लगा हैं जहां संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही हैं। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना का खतरा कम होता जा रहा हैं वैसे ही ब्लैक फंगस नई मुसीबतें लेकर आ रहा हैं। प्रदेश में 8 दिन के अंदर ही तीन गुनी रफ्तार से 1660 मरीज बढ़कर 800 से 2460 तक पहुंच गए। एक सप्ताह में इतनी बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस के रोगी देश में और कहीं नहीं बढ़े। ऐसे में सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। हालात बद से बदतर होने की स्थिति को देखते हुए सरकार ने दो विशेष विमानों से ब्लैक फंगस के इलाज में उपयोग हाेने वाले 5550 इंजेक्शन मंगाए हैं।

देश में ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए सबसे अधिक वॉयल खरीदने वाला भी राजस्थान पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने कुल 60,000 इंजेक्शन वाॅयल खरीदने का आर्डर जारी किया है। हालांकि, अचानक रोगी बढ़े तो शनिवार को दो विशेष विमान भेजकर 1000 और 1350 वाइल्स मंगाई। ये मिल चुकी हैं। बाद में 3000 वॉयल और आई। यानी कुल 5550 पहुंचने से थोड़ी राहत मिली है।

राजस्थान में नियंत्रण की ओर बढ़ रहा कोरोना, हजार से कम मिले संक्रमित और हुई 32 मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होते हुए नियंत्रण की ओर बढ़ता जा रहा हैं। शनिवार को 66 दिन बाद कोरोना के 942 नए मरीज मिले हैं। 31 मार्च के बाद यह पहला ऐसा दिन है, जब मरीजों की संख्या एक हजार से भी कम रही। इसके अलावा 16 अप्रैल के बाद सबसे कम 32 मौतें हुई। सबसे बड़ी राहत यह है कि दूसरी लहर में पहली बार 16 जिलों में किसी की मौत नहीं हुई। यही पॉजिटिव दर भी 1.74% रही। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 53,944 सैंपल लिए गए और 942 रोगी मिले। राज्य में शनिवार को कुल 3,364 मरीज रिकवर हुए और रिकवरी दर बढ़कर 96.80% हो गई है। अब प्रदेश में एक्टिव केस भी घटकर 21,550 हो गए हैं। प्रदेश के 18 जिलों में एक्टिव रोगियों की संख्या अब 500 से कम रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल