न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में हुआ भीषण हादसा, 51 लोगों की जलकर मौत, 100 घायल

उत्तर मैसेडोनिया के कोकानी शहर में पल्स नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 51 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी से आग भड़की, जिससे क्लब में अफरा-तफरी मच गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 4:25:56

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में हुआ भीषण हादसा, 51 लोगों की जलकर मौत, 100 घायल

दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया के कोकानी शहर में एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के आंतरिक मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार सुबह राजधानी स्कोप्जे से 100 किलोमीटर पूर्व स्थित पल्स नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी के कारण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे क्लब को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि क्लब से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं और चारों तरफ धुएं का गुबार छाया हुआ है। फुटेज में नाइट क्लब की इमारत जलती हुई नजर आ रही है, जबकि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर मैसेडोनिया के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने बताया कि रविवार सुबह पल्स नाइट क्लब में एक पॉप बैंड के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान आग लगने की घटना घटी। क्लब में मौजूद कुछ लोगों ने आतिशबाजी चलाई, जिसकी चिंगारी से क्लब की छत में आग भड़क उठी। इस हादसे के चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त क्लब में करीब 1000 से अधिक लोग मौजूद थे। आग फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कई लोग झुलस गए, जिन्हें कोकानी के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका