न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे नोएडा के निजी स्‍कूल, पुराने फीस सर्कुलर ही होंगे लागू

जिला फीस निर्धारण समिति की मंगलवार को हुई बैठक में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए स्कूलों की फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 9:46:39

नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे नोएडा के निजी स्‍कूल, पुराने फीस सर्कुलर ही होंगे लागू

कोरोना संक्रमण काल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लाखों अभिभावकों को नोएडा जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिला फीस निर्धारण समिति की मंगलवार को हुई बैठक में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए स्कूलों की फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया गया। सभी स्‍कूलों से कहा गया है कि वे पुराने फीस सर्कुलर को ही लागू करें। ऐसा कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात के मद्देनजर किया गया है। यह आदेश 16 मार्च को डिस्ट्रिक्‍ट फीस रेगुलेशन अथॉरिटी (डीएफआरसी) की मीटिंग के बाद लिया गया। इसमें स्‍पष्‍ट तौर पर कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कोई फीस बढ़ोतरी नहीं होगी। बच्‍चों से पिछले सत्र (2020-21) की फीस ही ली जाएगी जो कि इससे पिछले सेशन 2019-20 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई थी। स्कूलों को निर्देश दिया था कि वह अभिभावकों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल करें। इसके साथ ही फीस मासिक आधार पर वसूलने के निर्देश भी दिए गए थे। शासन के इस कदम से अभिभावकों को तो काफी राहत मिली थी, हालांकि कुछ स्कूलों ने मनमानी करते हुए फीस में बढ़ोतरी की थी। जिनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अभिभावकों ने प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन के नोटिस के बाद स्कूलों को फीस बढ़ोतरी का अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।

स्‍कूल फीस मंथली के हिसाब से लेंगे

नए शैक्षिक सत्र में फीस को लेकर अभिभावक ऊहापोह की स्थिति में थे। अभिभावकों को चिंता थी कि कहीं स्कूल पिछले वर्ष की भरपाई के लिए बेतहाशा फीस बढ़ोतरी न कर दें, लेकिन मंगलवार को हुई बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। समिति ने साफ कहा है कि कोरोना के मद्देनजर अभी भी नैशनल डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऐक्‍ट 2005 पांच लागू है। इसलिए सभी स्‍कूलों को डीएफआरसी और डीडीएमए (डिस्ट्रिक्‍ट डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) के निर्देश मानने होंगे। इस मीटिंग में यह भी कहा गया कि सभी स्‍कूल फीस मंथली बेसिस या प्रति माह के हिसाब से लेंगे। किसी भी स्‍टूडेंट को क्‍वार्टरली या हाफ इयरली आधार पर फीस देने को बाध्‍य नहीं किया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र के लिए स्कूलों को फीस स्ट्रक्चर में किसी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। स्कूलों को वर्ष 2019-20 के आधार पर ही फीस लेनी होगी। पिछले वर्ष की तरह अभिभावक मासिक आधार पर ही फीस का भुगतान कर सकेंगे। यदि स्कूल फीस में बढ़ोतरी करते हैं, तिमाही, छमाही या सालाना फीस भुगतान के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
इवनिंग स्नैक्स के लिए बनाएं क्रिस्पी अनियन रिंग्स, चाय के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
इवनिंग स्नैक्स के लिए बनाएं क्रिस्पी अनियन रिंग्स, चाय के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'