न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा जिला, अब बचे हैं सिर्फ 3 एक्टिव केस

जिले में सिर्फ 3 ही एक्टिव केस बचे हैं जबकि जिले के दो उपखंड पहले ही कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इन 3 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 2 होम आइसोलेशन में हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 7:34:35

सवाई माधोपुर : जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा जिला, अब बचे हैं सिर्फ 3 एक्टिव केस

जिले में कोरोना को लेकर सुखद खबर सामने आई हैं जहां लगातार पांचवे दिन 95 सैंपल की जांच में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला हैं जबकि एक मरीज रिकवर हुआ हैं।इसके बाद जिले में सिर्फ 3 ही एक्टिव केस बचे हैं जबकि जिले के दो उपखंड पहले ही कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इन 3 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 2 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर, सवाई माधोपुर एवं बौंली में 1-1 एक्टिव केस है।

जून माह में अब तक की अवधि में जहां जिले में मात्र 36 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 219 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गए है। इस अवधि में कुल 3740 सैम्पलों की जॉंच में लगभग 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिव मिले। खास बात यह है कि जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है।

कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रैल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लड़ने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 48036 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जांच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। जिसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है।

राजस्थान के 33 में से 32 जिलों में नहीं हुई कोरोना से कोई मौत, 155 नए पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थमने लगा हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा कम आने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी लगातार घाट रहा हैं। बुधवार का दिन राजस्थान के लिए राहत भरा रहा जहां 33 में से 32 जिलों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई जबकि 10 जिलों में एक भी कोरोना का नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। बुधवार को 23 जिलों में कोरोना के 155 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके अलावा डूंगरपुर जिले में एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ा। वहीं, 364 मरीज रिकवर भी हुए। इनके बाद अब 2178 एक्टिव केस बचे हैं। 23 जून तक प्रदेश में 9,51,548 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन 9,40,465 लोग रिकवर हो गए हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 8,905 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल