न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से होगी कार्यक्रम की शुरूआत, गठबंधन में सीट शेयरिंग समस्या नहीं

इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 5:23:21

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से होगी कार्यक्रम की शुरूआत, गठबंधन में सीट शेयरिंग समस्या नहीं

पटना। इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। नीतीश कुमार ने बताया है कि 2 अक्टूबर से देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा घबराहट में आ गई है जिसके कारण वन नेशन वन इलेक्शन की बात कह रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है।

इंडिया गठबंधन के मुंबई बैठक के बाद पांच कमिटी का गठन हो गया है जिसके बाद आगे के कार्यक्रम और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने गठबंधन के आगामी कार्यक्रम को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती के दिन राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कार्यक्रम होगा और सभी नेता मिलकर इसकी शुरुआत करेंगे।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की खूब अच्छी मीटिंग हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टी के नेताओं ने अच्छे तरीके से अपनी-अपनी बातें रखीं। हम सब एकजुट होकर आगे काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोग आपस में चुनाव लड़ने को लेकर कल ही तय कर चुके हैं। 'इंडिया' गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं है। मुंबई बैठक में आपस में हम लोगों की पूरी बात हो चुकी है। अब इंटरनली बहुत जल्दी सब कुछ तय करके बताया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम लोग इसी महीने सब कुछ तय कर लेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को बापू के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में हमलोग कार्यक्रम करेंगे और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई की बैठक में भाग लेने के बाद शुक्रवार को पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि काफी अच्छी मीटिंग हुई है, सब कुछ तय हो गया। हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप