न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार ने फिर उठाया विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा, बढ़ सकती है भाजपा की परेशानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से भाजपा के विरोधी हो गए हैं। भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए पहले उन्होंने बिखरे हुए विपक्ष को एक मंच पर लाकर I.N.D.I.A. गठबंधन बनवाया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 2:47:11

नीतीश कुमार ने फिर उठाया विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा, बढ़ सकती है भाजपा की परेशानी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से भाजपा के विरोधी हो गए हैं। भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए पहले उन्होंने बिखरे हुए विपक्ष को एक मंच पर लाकर I.N.D.I.A. गठबंधन बनवाया और उसके बाद जातिगत मतगणना को लेकर भाजपा नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ मुखर हो गए। अब उन्होंने केन्द्र सरकार के लिए और परेशानियाँ बढ़ाने का काम करते हुए केन्द्र सरकार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग फिर से उठा दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग उठाई है। नीतीश कुमार ने इस बार भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी हठधर्मिता छोड़े और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे। बिहार सीएम ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वे विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर अभियान शुरू करने जा रहे हैं। गांव-गांव जाकर यह मांग की जाएगी कि विशेष राज्य का दर्जा दो। नीतीश कुमार के इस बयान से मोदी सरकार की परेशानी बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जनता दल भी काफी लंबे समय से यह मांग कर रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।

गांव-गांव जाकर करेंगे मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि वह बिहार को विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर अभियान शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि गांव-गांव जाकर यह मांग करेंगे कि विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया तो तेजी से विकास होगा। नीतीश कुमार बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रथम किस्त वितरण समारोह में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को अपने निशाने पर लिया।

केंद्र सरकार और मीडिया पर बोला हमला

मुख्यमंत्री नीतीश ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार कोई काम नहीं कर रही, नहीं कोई मदद। अगर स्पेशल स्टेटस मिल गया तो बिहार के पिछड़े लोगों का दो सालों में ही विकास होने लगेगा। केंद्र सरकार के साथ मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया वाले हमारी खबरें नहीं छापते हैं। केंद्र ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप