Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली से आई राहत की खबर, कोरोना मरीजों में आई गिरावट; पिछले 24 घंटे में मिले 1600 के करीब मरीज

दिल्ली में कोरोना अब काफी हद तक काबू में आ गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 1649 नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 May 2021 4:09:10

दिल्ली से आई राहत की खबर, कोरोना मरीजों में आई गिरावट; पिछले 24 घंटे में मिले 1600 के करीब मरीज

दिल्ली में कोरोना अब काफी हद तक काबू में आ गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 1649 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को 2,260 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,453 लोग ठीक हुए और 182 की मौत हुई थी। रविवार को 189 कोरोना मरीजों की मौत हुई है और 5158 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक 23,202 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14.16 लाख तक पहुंच चुके है। अब तक राज्य में 13.66 लाख कोरोना मरीज ठीक हो चुके है। इस तरह अब दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 27,610 रह गए हैं।

रविवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 68,043 कोरोना टेस्ट किए गए। दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण दर घटकर 2.42% रह गई है। राज्य में अब तक 1 करोड़ 87 लाख 27 हजार 191 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 64,319 लोगों को वैक्सीन दी गई। दिल्ली में अब तक कुल 50 लाख 81 हजार 898 लोगों को वैक्सीन दी गई है।
31 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के लगातार कम होने मामलों के बीच भी दिल्ली में कोरोना का खतरा बना हुआ है। लॉकडाउन के बेहतर नतीजों को देखते हुए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्‍य में और एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब दिल्‍ली में 31 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि हम एक हफ्ते यानी 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर केस इसी तरह से घटते रहे, जैसे अभी घट रहे हैं तो हम धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील देंगे। केजरीवाल ने कहा कि केस घट रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। तीसरी लहर के आने की आशंका है और हम इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं पर भगवान न करे कि कोई तीसरी लहर भी आए। सभी स्वस्थ रहें, यही हमारी प्रार्थना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका