न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET: सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मामला, क्या रद्द होगी परीक्षा, एक ही केन्द्र के 8 परीक्षार्थियों को 720 में से 720

एनटीए ने नीट रिजल्ट घोषित कर दिया है। करीब 24 लाख छात्रों ने नीट यूजी की परीक्षा दी थी, जिनमें से 13 लाख के करीब छात्र उत्तीर्ण हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 6:11:04

NEET: सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मामला, क्या रद्द होगी परीक्षा, एक ही केन्द्र के 8 परीक्षार्थियों को 720 में से 720

नई दिल्ली। एनटीए ने नीट रिजल्ट घोषित कर दिया है। करीब 24 लाख छात्रों ने नीट यूजी की परीक्षा दी थी, जिनमें से 13 लाख के करीब छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 67 छात्रों ने AIR-1 हासिल की है। यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान ने बाकी राज्यों के मुकाबलने अच्छा परफॉर्म किया है। यूपी से 165047, महाराष्ट्र से 142665 और राजस्थान से 121240 इतने छात्र नीट यूजी की परीक्षा में पास हुए।

एक तरफ नीट यूजी परीक्षा का परिणाम आने से छात्र-छात्राएं और उनके परिवार वाले खुश हैं। वहीं दूसरी ओर एक्स (X) पर पेपर लीक को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जिन 67 छात्रों ने AIR- 1 हासिल किया है, उनमें से 8 एक ही सेंटर से हैं। कहीं इस आंकड़े के 6 तो कहीं 8 होने के दावे किए जा रहे हैं।

कई यूजर्स कह रहे हैं कि इस बार की नीट परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में कई धांधलियां हुई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, “एनटीए भी अपराधी, नीट यूजी घोटाले में एनटीए पर एफआईआर होनी चाहिए।” हालांकि, हम इस तरह की खबरों की पुष्टि नहीं करते।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जिसमें नीट यूजी रिजल्ट 2024 की टॉपर्स लिस्ट जारी की गई। इसमें सीरियल नंबर 62 से लेकर 69 के तक के नीट रोल नंबर, नाम, मार्क्स और रैंक को लोगों ने हाईलाइट किया है। ये सभी रोल नंबर वाले छात्र एक ही परीक्षा केंद्र से हैं। वहीं, इनमें किसी छात्र के नाम में सरनेम भी नहीं है। 8 में से 6 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए है, वहीं, अन्य दो को 719, 718 हैं।

बता दें, इससे पहले नीट यूजी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है। पेपर रद्द करने के पीछे याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन बताया। शिवांगी मिश्रा और अन्य की तरफ से दायर याचिका में एनटीए को भी एक पक्ष बनाया गया है। साथ ही पेपर लीक की पवित्रता का मुद्दा उठाया गया है। इस याचिका के जरिए नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की गई।

नीट परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है। इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 13 लाख छात्र सफल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका