न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB : कस्टमर सर्विस एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के 9 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 6:39:31

PNB : कस्टमर सर्विस एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट और ऑफिस असिस्टेंट के 9 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जनवरी है। किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है। चयन खेल प्रदर्शन/फील्ड ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो। वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में इंटर-यूनिवर्सिटी खेल बोर्डों द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों में अपनी यूनिवर्सिटी को लीड किया हो। वे खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी में ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा स्कूलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय खेलों/खेलों में राज्य स्कूल टीमों का प्रतिनिधित्व किया हो। राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान के अंतर्गत शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी।

ये है आयु सीमा

कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन खेल प्रदर्शन/फील्ड ट्रायल और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। फील्ड ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल सलेक्शन के लिए इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ऐसे करें एप्लाई

उम्मीदवार को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियों के साथ संलग्न करके नीचे दिए गए पते पर भेजें :-

चीफ मैनेजर (भर्ती अनुभाग), मानव संसाधन प्रभाग, पंजाब नेशनल बैंक, कॉर्पोरेट कार्यालय, प्रथम तल, पश्चिम विंग, प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली -110075.

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?