न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) के पदों को भरा जाएगा। अगर आप नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 5:55:51

RPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) के पदों को भरा जाएगा। अगर आप नोटिफिकेशन में दिए गए 30 विषयों में से किसी में योग्यता रखते हैं, तो इस वेकेंसी के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज रविवार (12 जनवरी) से शुरू हो गए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 10 फरवरी तय की गई है। अगर एक से ज्यादा पदों के लिए एप्लाई करते हैं तो हर एक पद के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले वेकेंसी की संख्या 575 थी। अब एक पद की कटौती कर दी गई है। संगीत में वेकेंसी की संख्या 7 से घटाकर 6 कर दी गई है। भूगोल में 60, हिंदी में 58, पॉलिटिकल साइंस में 52, इकोनॉमिक्स में 23, हिस्ट्री में 31, इंग्लिश में 21, संस्कृत में 26, सोशल साइंस में 24, वनस्पति शास्त्र में 42, केमिस्ट्री में 55, मैथ्स में 24, फिजिक्स में 11, प्राणी शास्त्र में 38 पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा में मिलेगी इतनी छूट

पद संख्या 1 से 4 तक, 6 से 13 तक, 15 से 26 तक और 28 से 29 तक के पदों का नोटिफिकेशन आयोग द्वारा साल 2023 में किया गया था। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के आधार पर होनी थी। ऐसे में जो आवेदन 1 जुलाई 2025 को तय आयु से ज्यादा के होंगे, उन्हें आयु सीमा में एक साल छूट मिलेगी। पद संख्या 5, 14 और 27 के पदों का नोटिफिकेशन साल 2020-21 में जारी किया गया था। ऐसे में इन पदों के लिए 1 जुलाई 2025 को ज्यादा आयु के आवेदकों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिली है। पद संख्या 30 का नोटिफिकेशन पहली बार जारी किया गया है। ऐसे में इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है। राजस्थान सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 साल है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी को छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे, जो 200 मार्क्स के होंगे और इंटरव्यू के लिए 24 अंक तय हैं। लिखित परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। दो पेपर संबंधित विषयों के होंगे और हर पेपर 75 नंबर का होगा। तीसरा पेपर राजस्थान जनरल स्टडीज से संबंधित होगा, जिसके लिए 50 नंबर निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होमपेज में उपलब्ध 'RPSC सहायक प्रोफेसर 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें और अकाउंट में लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी