न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने ‘देवदास’ में चेहरे पर इसलिए लगाया था शहद, ‘गली बॉय 2’ में दिख सकती है यह नई जोड़ी

सुपरस्टार शाहरुख खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू चला रहे हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 8:05:21

2 News : शाहरुख ने ‘देवदास’ में चेहरे पर इसलिए लगाया था शहद, ‘गली बॉय 2’ में दिख सकती है यह नई जोड़ी

सुपरस्टार शाहरुख खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू चला रहे हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर तरह के किरदार में जान डाली है। हर कोई उनकी मेहनत का कायल है। वे अपने काम को लेकर जबरदस्त समर्पण भावना रखते हैं। इसी के चलते वे 59 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के दिग्गज सितारों में गिने जाते हैं। फैंस में उनके लिए दीवानगी देखते ही बनती है। वे शाहरुख की एक झलक पाने और उनके बारे में जानने को हमेशा बेताब रहते हैं।

इस बीच फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख को लेकर एक खास खुलासा किया। वे शाहरुख की फिल्म ‘देवदास’ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। विक्रमादित्य ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन याद करते हुए बताया कि कैसे शाहरुख ने उस आखिरी सीन में जान भर दी थी। विक्रमादित्य ने कहा कि मैं आपको शाहरुख खान से जुड़ी एक घटना के बारे में बताता हूं। हम ‘देवदास’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे, जहां शाहरुख का किरदार मरता है और ‘पारो’ का रोल कर रहीं ऐश्वर्या राय उनके पास दौड़ती हुई आती हैं। शाहरुख पेड़ के नीचे लेटे हुए थे।

अचानक उन्होंने एक असिस्टेंट से पूछा कि क्या हम उन्हें थोड़ा शहद ला सकते हैं। हम सभी को समझ नहीं आया कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं। फिर भी हम शहद ले आए। जब हमने शहद लाकर दिया, तो उन्होंने उसे अपने चेहरे पर लगाया। ये उन्होंने इसलिए किया ताकि उनके चेहरे पर मक्खियां आ जाएं। इस सीन में शाहरुख का किरदार मरने वाला था ऐसे में वो एक मरे हुए व्यक्ति की तरह दिखना चाहते थे।

ये एक डायरेक्टर की जिम्मेदारी होती है इस तरह का सोचना, लेकिन शाहरुख की सहज बुद्धि और प्रतिबद्धता अक्सर अप्रत्याशित प्रतिभा को जन्म देती है। वे फिल्मों में बहुत छोटी सी चीज करते हैं जो बड़ा डिफरेंस लेकर आ जाता है। इसके अलावा वे हर किसी को स्पेशल फील करवाते हैं। उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख-ऐश्वर्या के साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित के भी अहम रोल थे।

2 News : शाहरुख ने ‘देवदास’ में चेहरे पर इसलिए लगाया था शहद, ‘गली बॉय 2’ में दिख सकती है यह नई जोड़ी

‘गली बॉय’ के सीक्वल के लिए चल रही है विक्की और अनन्या से बातचीत

साल 2019 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मूवी ‘गली बॉय’ आई थी। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिट रही। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी भी थे। अब कहा जा रहा है कि 'गली बॉय' का सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है। इसमें विक्की कौशल और अनन्या पांडे की नई जोड़ी को कास्ट किया जा सकता है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स विकी और अनन्या से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे हैं।

इसके लिए कई मीटिंग भी हो चुकी हैं, मगर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। कास्ट के साथ फिल्म के लिए नए डायरेक्टर को भी लॉक कर लिया गया है। सूत्र ने बताया कि अनन्या की फिल्म 'खो गए हम कहां' के डायरेक्टर अर्जुन सिंह 'गली बॉय' के सीक्वल को निर्देशित कर सकते हैं। वे इस बात के लिए निश्चिंत हैं कि अनन्या किरदार को बखूबी निभाएंगी। विकी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। अब देखना होगा कि कब इस फिल्म की ऑफिशियली अनाउंसमेंट की जाती है।

सीक्वल में तो आलिया-रणवीर नहीं दिखेंगे मगर दूसरा पार्ट सक्सेसफुल रहा तो इसके तीसरे पार्ट में ये सारी स्टारकास्ट साथ दिख सकती है। अभी इस पर कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। सबकुछ ठीक रहा तो इस साल ‘गली बॉय 2’ अनाउंसमेंट भी की जा सकती है। 'गली बॉय' की कहानी एक स्ट्रगलिंग रैपर ‘मुराद’ की थी। फिल्म में आलिया ने ‘सफीना’ और सिद्धांत ने ‘शेर’ का रोल किया था। फिल्म के गाने और रैप खूब चले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा