Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैपराजी पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो वायरल, पार्टनर के सवाल पर मनीषा कोइराला ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले साल से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी ने पिछले साल 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Jan 2025 7:21:37

2 News : पैपराजी पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो वायरल, पार्टनर के सवाल पर मनीषा कोइराला ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले साल से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी ने पिछले साल 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक्टर जहीर खान के साथ शादी कर ली थी। अब सोनाक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी अचानक ही पैपराजी पर आपा खो बैठीं। ग्लैमशैम ने सोनाक्षी के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोनाक्षी मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुई थीं।

वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी जैसे ही इवेंट से अपने दोस्त से बात करते हुए बाहर आती हैं, पैपराजी लगातार उनका पीछा करते रहे। ये देखकर उन्हें काफी गुस्सा आता है। वह पहले तो पैप्स को नॉर्मल तरीके से समझाती हैं, लेकिन बाद में जब वो फिर भी नहीं मानते तो उनका पारा हाई हो जाता है। वह हाथ जोड़कर तस्वीरें खींचने से मना करती हैं। वह बार-बार कहती हैं, 'बस हो गया, अब जाओ यहां से, प्लीज जाओ।' इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई सोनाक्षी का पक्ष ले रहा है तो कोई कह रहा है कि उन्हें इतना भड़कने की क्या जरूरत थी।

सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी जैकेट पहनी थी। इसके साथ एक ट्यूब टॉप कैरी किया था। साथ ही उन्होंने मैचिंग बैगी पैंट पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को पिछले साल मई में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने ‘फरीदन’ का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बहुत सराहा। इसके अलावा उन्होंने 'ककुड़ा' नामक फिल्म भी की थी। अब उनकी आगामी फिल्म '2025 टाइटल' पोस्ट प्रोडक्शन में है।

मनीषा ने नेपाली बिजनेसमैन के साथ की थी शादी, हो चुका है तलाक

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (54) से हाल ही में एक इंटरव्यू में पार्टनर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बेबाकी से जवाब दिया। मनीषा ने हाल ही में पिंकविला के साथ खास बातचीत की थी। इस दौरान मनीषा ने सवाल करते हुए कहा कि किसने कहा कि मेरे पास कोई नहीं है। मनीषा ने आगे घुमाते हुए हां और ना दोनों में ही जवाब दिया और कहा कि मैंने इस चीज को समझ लिया है कि मैं खुद कौन हूं और मेरी लाइफ क्या है।

अगर किसी को मेरी जिंदगी में आने होगा तो वो आ जाएगा। फिलहाल मैं अपनी अच्छी लाइफ को जी रही हूं। मैं आशा करती हूं कि आगे भी यही लाइफ जीने वाली हूं। च्वॉइस, फ्रीडम का जो सेंस है उसे मैं ऐसे ही जीना चाहूंगी। अगर किसी को मेरी लाइफ में आना होगा तो मैं कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करने वाली हूं। अगर मेरा कम्पैनियन मेरे साथ चल सकता है तो बहुत खुश होऊंगी लेकिन, मैं इसे बदलना नहीं चाहूंगी, जो मेरे पास है।

उल्लेखनीय है कि मनीषा की शादी साल 2010 में हुई थी। उन्होंने एक नेपाली बिजनेसमैन से शादी की थी। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। जब मनीषा को कैंसर के बारे में पता चला तो इसके बाद उनका तलाक हो गया था। मनीषा को आखिरी दफा वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका