न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आया राजस्थान में सुस्त वैक्सीनेशन का कारण, केंद्र से नहीं आए मई में मिलने वाले 17 लाख टीके

राजस्थान में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई हैं। इसका प्रमुख कारण सामने आया केंद्र से आवंटित वैक्सीन का प्रदेश में ना आ पाना।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 1:52:02

सामने आया राजस्थान में सुस्त वैक्सीनेशन का कारण, केंद्र से नहीं आए मई में मिलने वाले 17 लाख टीके

कोरोना के इस दौर में वैक्सीनेशन का महत्व सभी जानते हैं और यही कारण हैं कि युवाओं का वैक्सीन स्लॉट मिनटों में भर रहा हैं। लेकिन देखा जा रहा हैं कि राजस्थान में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई हैं।इसका प्रमुख कारण सामने आया केंद्र से आवंटित वैक्सीन का प्रदेश में ना आ पाना।राजस्थान को मई में जितने टीके आवंटित किए थे। उनमें से 16.90 लाख टीके अभी तक भी केंद्र ने नहीं भेजे हैं। केंद्र के इस रवैये के कारण प्रदेश में टीकाकरण लगभग ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। केंद्र द्वारा जो 17.34 लाख टीके 15 मई से पहले भेजे जाने थे उनमें से ही 3,67,390 टीके अब तक नहीं आए। गनीमत यह है कि कम टीकाकरण के बावजूद 1.60 करोड़ वैक्सीनेशन के साथ राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। मगर टीके की कमी से 45+ और 60+ के लोगों का टीकाकरण चक्र गड़बड़ा रहा है। 18+ लोगों के टीके खत्म होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। कभी भी दिल्ली सरकार की तरह 18+ के टीके बंद करने पड़ सकते हैं।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सहित अफसरों ने 8 बार चिट्ठी मेल पर हालात से अवगत करवा दिया। लेकिन केंद्र टीके नहीं दे रहा है। रघु शर्मा का तो साफ कहना है कि केंद्र ने टीके से लेकर ऑक्सीजन तक सारी प्रक्रिया अपने हाथ में ले रखी है, इसलिए राज्य सरकार चाहते हुए भी टीकाकरण का प्रतिदिन 7 लाख का लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रही है। 15 मई से पहले 17,34,750 टीके केंद्र से आने थे जिसमें से 13,67,460 आए अर्थात पहले के ही 3,67,390 टीके बाकी हैं और इसी के साथ ही 15 मई के बाद आने वाले 16,48,450 टिके में से 13,23,450 आने बाकी हैं।

सीएम गहलोत ने चेताया- केंद्र वैक्सीन दे, वर्ना तीसरी लहर में हम बच्चों को बचा नहीं पाएंगे

सीएम अशोक गहलोत ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सभी के लिए वैक्सीन का इंतजाम नहीं हुआ तो तीसरी लहर में अब से कई गुना बदतर हालत बनेंगे। हम बच्चों को बचा नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ेबाजी छोड़ राज्यों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराए। यदि तीसरी लहर नेे बच्चों को प्रभावित किया तो देश माफ नहीं करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती