न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उडाया, 24 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

झारखंड के अलग-अगल जिलों में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक को नक्सलियों ने बम से उडा दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 10:07:23

झारखंड : नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उडाया, 24 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

झारखंड के अलग-अगल जिलों में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक को नक्सलियों ने बम से उडा दिया। इस कारण दोनों रेल मंडल की 24 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई सवारी गाडियां चक्रधरपुर स्टेशन पर खडी है वही लंबी दूरी की ट्रेनें भी जहां-तहां फंसी हैं।

नक्सलियों ने धनबाद के रिचुछुटा-डेमू स्टेशनों के बीच 206/26-29 अप और डाउन लाइन पर बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे की है। इसमें डीजल लाइट इंजन संख्या 70584 की एक ट्रॉली डिरेल हो गई है। साथ ही, अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। घटना स्थल पर आरपीएफ के कमांडेंट ओंकार सिंह, आरपीएफ थाना प्रभारी बीके सिन्हा, टीपी सोरेन, कोरस कमांडो आरपीएफ जवानों के साथ मामले की जांच करने पहुचे हैं।

दरअसल, नक्सलियों के चौबीस घंटे का भारत बंद शुरू हो चुका है। क्सली संगठन अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ बुढ़ा और उसकी पत्नी शीला मरांडी समेत छह लोगों की 12 नवंबर को हुई गिरफ्तारी के विरोध में बंद कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 15 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस मनाया था। इसी क्रम में रेलवे को निशाना बनाया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में जिस स्थान पर रेलवे स्लीपर को उडाया गया है वहां बैनर भी टांग दिया गया।

नक्सलियों ने बीती रात को रेलवे ट्रैक में ब्लास्ट किया जिसमें अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। लोहे की रेल पटरी भी टेढ़ी हो गयी है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि रेलवे पटरी के नीचे एक से डेढ़ फीट गड्ढा हो गया है। रात से हावड़ा-मुंअई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप हो गया है। फिलहाल चक्रधरपुर, सोनुआ, राजखरसावां आदि स्टेशनों में कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेलकर्मी दोनों रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 18102 डाउन टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया डेहरी ऑन सोन के लिए रवाना किया गया है। जबकि, 13348 डाउन पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को गढ़वा रोड स्टेशन पर रोक दिया गया है। वहीं, बरवाडीह-गोमो डाउन पैसेंजर, अप बरकाकाना-वाराणसी BDM पैसेंजर और अप बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन बीडी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत