न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखण्ड के उलिहातू जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी, करेंगे विकास परियोजनाओं की शुरूआत

मंगलवार 14 नवम्बर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के झारखंड दौरे की शुरुआत होने वाली है। झारखण्ड दौर में प्रधानमंत्री एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री शाम को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाई अड्‌डे पर स्वागत करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 2:31:19

झारखण्ड के उलिहातू जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेन्द्र मोदी, करेंगे विकास परियोजनाओं की शुरूआत

नई दिल्ली। मंगलवार 14 नवम्बर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के झारखंड दौरे की शुरुआत होने वाली है। झारखण्ड दौर में प्रधानमंत्री एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री शाम को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाई अड्‌डे पर स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा झारखण्ड के लिए विशेष है, क्योंकि वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो झारखण्ड के उलिहातू जाएंगे। उलिहालूत बिरसा मुंडा की जन्म स्थली है। उनके गांव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है।

10 किमी लंबा होगा पीएम का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झारखंड दौरे के पहले दिन एयरपोर्ट से राजभवन तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ता रास्ते में 10 स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे, जिनमें बिरसा चौक, हरमू चौक और रातू मार्ग चौराहा शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जारी करेंगे पीएम किसान योजना की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झारखंड दौरे पर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे व पीएम किसान योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की 15वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी झारखंड में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे और फिर खूंटी जिले में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू गांव जाएंगे, जहां वह स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत