न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बाइक सवार, मौके पर हुई मौत, बाइक जलकर राख

खींवसर उपखंड क्षेत्र के मुंदियाड़ में बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से 3 जनों की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। करंट के संपर्क में आते ही तीनों बाइक समेत झुलस गए। करंट इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 6:42:38

नागौर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बाइक सवार, मौके पर हुई मौत, बाइक जलकर राख

नागौर। खींवसर उपखंड क्षेत्र के मुंदियाड़ में बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से 3 जनों की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। करंट के संपर्क में आते ही तीनों बाइक समेत झुलस गए। करंट इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य सायरराम देवासी ने बताया कि तीन युवक मुंदियाड़ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कड़लू की ओर जा रहे थे। गांव से निकलते ही करीब किलोमीटर दूर बिजली की हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। करंट लगने से आग लग गई, जिससे तीनों के साथ मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मौके पर धरना दे दिया।

धरने में मुंदियाड़ के पूर्व सरपंच दिनेश फरड़ौदा, सायरराम देवासी सहित आसपास के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भी मौके पर पहुंचे तथा उचित कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया। परिजन मृतक परिवारों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व अजमेर डिस्कॉम के मूण्डवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं।

एक बार फिर डिस्कॉम की लापरवाही उजागर

गौरतलब है कि डिस्कॉम की ओर से हर साल करोड़ों रुपए बिजली लाइनों के रखरखाव पर खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को मुंदियाड़ के पास बिजली लाइन टूटने के बावजूद तार में करंट प्रवाहित होता रहा, जबकि जीएसएस पर यदि वीसीबी लगी हो तो हाथों-हाथ करंट बंद हो जाना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधिकतर जीएसएस पर वीसीबी खराब पड़ी है। ठेके पर संचालित जीएसएस पर अकुशल कार्मिक लगे हैं, जिन्हें जीएसएस संचालन की जानकारी नहीं है, इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं और जब हादसा होता है तो मुआवजा देकर इतिश्री कर ली जाती है।

हनुमान बेनीवाल ने की कार्रवाई की मांग

हादसे की सूचना मिलने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा के मुंदियाड़ गांव निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी, जेठाराम देवासी का मुंदियाड़ से कड़लू मार्ग पर विद्युत की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने का मामला अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने आगे लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्युत लाइनों के रख रखाव में करोड़ों रुपए खर्च हो जाने के बावजूद आज हाई टेंशन लाइनों के तार नीचे पड़े रहते हैं, जिसके कारण ये तीनों बाइक सवार आज काल कवलित हो गए। मेरी राजस्थान सरकार से मांग है कि मृतक आश्रितों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए व तत्काल अजमेर डिस्कॉम के मूण्डवा सहायक अभियंता को निलंबित किया जाए। सांसद ने लिखा कि मैंने मामले को लेकर अजमेर डिस्कॉम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की है।

सात महीने पहले भी हो चुका हादसा

नागौर जिले में 4 सितम्बर 2024 को कुचेरा थाना क्षेत्र के इग्यार गांव में करंट लगने से मां, बेटे व बहू की मौत हो गई थी। इग्यार निवासी हरेन्द्र 32 पुत्र हनुमान राम मेघवाल, उसकी पत्नी सीमा 25 और मां कंवराई उम्र 50 साल बाइक से खेत पर पशुओं का चारा लेने जा रहे थे। तभी खेत में प्रवेश करने से ठीक पहले बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी